जनता दर्शन में आए दिव्यांग को जिलाधिकारी ने तत्काल दिलवाया व्हीलचेयर Bl - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जनता दर्शन में आए दिव्यांग को जिलाधिकारी ने तत्काल दिलवाया व्हीलचेयर Bl

 मोहम्मद सलमान 



समस्त कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दिव्यांगजन पेंशन का लाभ दिए जाने का दिया निर्देश



बलरामपुर।जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने दिव्यांग की फरियाद सुन तत्काल दिलवाया व्हीलचेयर तथा समस्त आवश्यक औपचारिकता पूर्ण करते हुए दिव्यांगजन पेंशन का लाभ दिए जाने का दिव्यांगजन अधिकारी को दिया निर्देश।कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में आए नई बस्ती बलरामपुर निवासी दिव्यांग विशाल के पिता रामगोपाल ने जिलाधिकारी को बताया कि उनका पुत्र सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से ग्रस्त है,जिसके कारण उसका हाथ, पैर व आंशिक रूप से दिमाग कार्य नहीं करते हैं,उनके पुत्र को व्हीलचेयर की आवश्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल दिव्यांगजन अधिकारी को फोन करके विशाल को व्हीलचेयर उपलब्ध कराया तथा समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दिव्यांग जन पेंशन का लाभ दिए जाने का निर्देश दिव्यांगजन अधिकारी को दिया गया।व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग विशाल एवं उनके पिता के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी। उन्होंने जिलाधिकारी को तत्काल कार्रवाई करते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments