गोविंद नगर विधानसभा के आप पदाधिकारियों के सुझाव एवं लिए गए फैसलों से प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा- विजय प्रताप सिंह App - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

गोविंद नगर विधानसभा के आप पदाधिकारियों के सुझाव एवं लिए गए फैसलों से प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा- विजय प्रताप सिंह App

कानपूर


आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता एवं भावी विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर विधानसभा विजय प्रताप सिंह द्वारा अपनी विधानसभा के सभी वार्ड कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ सभी विधानसभा कार्यकारणी एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आम आदमी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा कार्यालय इस्पात नगर पनकी कानपुर में आयोजित की गई। जिसमें हजारों की संख्या में वार्ड एवं विधानसभा पदाधिकारी शामिल हुए आप गोविंद नगर विधानसभा कार्यालय की बैठक में गोविंद नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने सहित गोविंद नगर विधानसभा में भावी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने एकमत विजय प्रताप सिंह को गोविंद नगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर सहमति जताते हुए पूरे तन मन धन से आम आदमी पार्टी के लिए सिर्फ गोविंद नगर विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे कानपुर में कार्य करने का फैसला किया वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे विजय प्रताप सिंह भावी विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर विधानसभा ने सभी की सहमति पर 02 अक्टूबर 2021 महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की घोषणा की साथ ही उन्होंने कहा कि आज की बैठक में हुए सभी महत्वपूर्ण फैसलों से प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा व 02 अक्टूबर 2021 महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में प्रदेश के आप प्रभारी माननीय श्री संजय सिंह जी सांसद जी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा व 02 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गोविंद नगर विधानसभा में आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा होगी।बैठक में विजय प्रताप सिंह (भावी विधायक प्रत्याशी) गोविंद नगर विधानसभा, प्रियंका यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) कानूनी सलाहकार, पंकज कुमार दीक्षित (विधानसभा अध्यक्ष), सपना यादव (विधानसभा सचिव), राम सिंह चंदेल (विधानसभा उपाध्यक्ष) अभिषेक पांडे, राजेश कुमार, भरत बाघमार, पीयूष राज, गंगा प्रसाद, जुग्गी लाल सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के विधानसभा कार्यकारणी पदाधिकारी सदस्य एवं वार्ड कमेटी के पदाधिकारी व मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


     

No comments