समस्या व भ्रष्टाचार के अंबार में डूबने पर विवश आम जनता - शैलेन्द्र मिश्र AM - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

समस्या व भ्रष्टाचार के अंबार में डूबने पर विवश आम जनता - शैलेन्द्र मिश्र AM

 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।जी


डीए गोरखपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार अवैध निर्माण व संचालन के विरुद्ध तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा अध्यक्ष विकास प्राधिकरण/मंडलायुक्त गोरखपुर के कार्यालय पर लगातार चल रहे क्रमिक धरने के 71 वें दिन तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि कार्यवाही में असफल शासकीय प्रशासकीय तंत्र की कार्यशैली ‘‘मूदहुं आंख कतहुं कछु नहीं’’ के तर्ज पर चल रही है ऐसे में कहा जाए कि प्रदेश में ‘‘अंधेर नगरी चौपट राजा’’ का राज्य कायम हो चुका है और आम जनता समस्या व भ्रष्टाचार के अंबार में डूबने के लिए विवश  है तो अतिशयोक्ति नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है की  दुर्व्यवस्था और जुल्म की पराकाष्ठा के बाद क्रांति व बगावत के बीज अंकुरित होते हैं और एक वृहद् क्रांति का स्वरूप धारण करते हैं और उसमें जुल्मों सितम करने वाले क्रूर शासक प्रशासक का नामोनिशान मिट जाता है। बेहतर होगा कि भ्रष्ट लोक सेवक अपनी भ्रष्टाचार के आदतों से बाज आएं और लोक कल्याणकारी दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के मुद्दे पर लोक सेवक की भूमिका अदा करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, डॉक्टर सत्य प्रकाश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हरे राम पांडे एडवोकेट उच्च न्यायालय प्रयागराज, वीरेंद्र कुमार उपाध्याय एडवोकेट, रामनिवास गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, जियाउद्दीन अंसारी, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली,  नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments