02 अक्टूबर गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी की कानपुर तिरंगा यात्रा होगी ऐतिहासिक तैयारियां शुरू- विजय प्रताप सिंह AP - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

02 अक्टूबर गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी की कानपुर तिरंगा यात्रा होगी ऐतिहासिक तैयारियां शुरू- विजय प्रताप सिंह AP

आम आदमी पार्टी के तेजतर्रार युवा एवं गोविंद नगर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने अपनी गोविंद नगर विधानसभा की कार्यकारिणी एवं वार्ड कमेटियों के सुझाव पर 02 अक्टूबर 2021, दिन- शनिवार समय सुबह- 11:00 बजे कानपुर नगर की केडीए मार्केट जनता नगर पुलिस चौकी के पास से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया।जिसके लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) सहित आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, सह प्रभारी ब्रजलाल लोधी  सहित सभी प्रमुख प्रदेश पदाधिकारियों से लखनऊ जाकर गहन विचार-विमर्श कर तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा जिस पर सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने एकमत विजय प्रताप सिंह को कानपुर नगर में आम आदमी पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने की हरी झंडी दी

जिसके बाद विजय प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा के संबंध में कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस उपायुक्त एवं सभी क्षेत्रीय सहायक पुलिस आयुक्तों के अलावा सभी थानाध्यक्षों को आम आदमी पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर 2021 दिन शनिवार समय 11:00 बजे केडीए मार्केट जनता कॉलोनी से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा की जानकारी एवं सहयोग हेतु पत्र आम आदमी पार्टी के गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष पंकज कुमार दीक्षित के द्वारा भिजवाया व सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की याद में एवं आम जनता में देशभक्ति कायम करने के उद्देश्य से निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में पुलिस एवं प्रशासन से हर संभव सहयोग देने का अनुरोध किया विजय प्रताप सिंह ने अपने पदाधिकारियों एवं मीडिया से बात करते हुए कहा, कि इस तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के सभी कानपुर व प्रदेश पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कानपुर के सम्मानित लोग एवं आम जनता शामिल होगी।
    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर नगर की गांधी जयंती पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

No comments