12 साल बाद फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

12 साल बाद फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी सुनीता विलियम्स


 भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं... खबरों के मुताबिक वे करीब 12 साल बाद दोबारा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी... सुनीता बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष जाएंगी... इस बार उनके साथ बुच विल्मोर भी होंगे... नासा ने इस बात की जानकारी दी... ये स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर लॉन्च किया जाना है... मालूम हो, 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स अब तक दो बार अंतरिक्ष यात्रा कर चुकी हैं... वे पहले 2006 में अंतरिक्ष पहुंची थीं, तो दूसरी बार 2012 में उन्होंने इसके लिए उड़ान भरी थी... नासा की मानें तो सुनीता विलियम्स अब तक अंतरिक्ष में 322 दिन बिता चुकी हैं... सुनीता ने एनडीटीवी से कहा - जब मैं इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचूंगी तो ये मेरे लिए घर जाने जैसा होगा..!

No comments