केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में गोली लगने से शख्स की मौत, - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में गोली लगने से शख्स की मौत,

 


लखनऊ पश्चिमी पुलिस कमिश्नरेट के थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत भूहर पुलिस चौकी क्षेत्र में विनय श्रीवास्तव निवासी बेगरिया की गोली मारकर हत्या,बताया जा रहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे के घर के अंदर रात को करीबन 1:30 बजे हुई हत्या,मौके पर पहुंची पुलिस ने जताया हत्या की साजिश,घटना को आत्महत्या में बदलने का प्रयास,जांच में जुटी कमिश्नरेट पुलिस।


 केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में गोली लगने से शख्स की मौत, मंत्री के बेटे की पिस्टल से हुआ फायर


लखनऊ

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है।

लखनऊ के दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव का है। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा।


 केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है। जहां उसका दोस्त विनय श्रीवास्तव मिलने आया था। तड़के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। उसके बाद इस मर्डर की जानकारी बाहर आई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान फिलहाल जारी नही किया है। घटना का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है। जहां वारदात हुई वो घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का है।


No comments