आप की महिला शाखा के नये पदाधिकारियों का ऐलान - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आप की महिला शाखा के नये पदाधिकारियों का ऐलान

 


लखनऊ, आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देते हुए महिला शाखा के नये पदाधिकारियों का ऐलान किया। आप की महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव की ओर से दी गयी जानकारी में नये पदाधिकारियों का चयन कर उनके नामों की घोषणा की है। प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति की बधायी देते हुए उम्मीद जतायी कि उनके आने से पार्टी और संगठन और मजबूत होगा।

आप की ओर से जारी सूची में कहा गया है कि महिला शाखा के पदाधिकारियों का चयन शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की स्वीकृति से किया गया। जिसमें महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने प्रयागराज की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सुलताना हनीफ को, प्रदेश सचिव लखनऊ के पद पर सुभाषिनी मिश्रा और रितु अग्रवाल का चयन किया है।

जबकि आठ जिलों की जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है। अमरोहा की जिम्मेदारी कविता कांत को, कानपुर की जिम्मेदारी रमा अवस्थी को दी गयी है। इसी तरह बिजनौर में सरिता रानी, लखनऊ में प्रियंका श्रीवास्तव, शाहजहांपुर में सुमन वर्मा, संतकबीरनगर में जया पांडेय, बस्ती में मिथिलेश भारती, अयोध्या में शकुंतला देवी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष के पद पर शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दीपारानी व गाजियाबाद का निर्वहन कौशल कुशवाहा को दिया गया है।


No comments