77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऑपरेशन विजय की 12वीं वर्षगांठ पर दर्जनों योद्धाओं ने ऑपरेशन विजय सुरक्षा कवच की ली सदस्यता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऑपरेशन विजय की 12वीं वर्षगांठ पर दर्जनों योद्धाओं ने ऑपरेशन विजय सुरक्षा कवच की ली सदस्यता

 


देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस एवं ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग संघर्ष की 12वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के मुख्य कार्यालय- 88 बी, इस्पात नगर पार्ट 2, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) ने अपने सैकड़ों पदाधिकारियों, ऑपरेशन विजय योद्धाओं एवं समाजसेवियों के साथ ध्वजारोहण किया, वहीं ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।

  उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय के मीडिया प्रभारी शिवम कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विजय कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद एक ऑपरेशन विजय योद्धा सम्मेलन एवं समाज सेवी सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसे ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुचेता यादव, राष्ट्रीय महासचिव विवेश यादव (एडवोकेट) हाई कोर्ट इलाहाबाद के साथ-साथ ऑपरेशन विजय के कानपुर नगर जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष, जालौन जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह व कई समाजसेवियों ने भी संबोधित किया।

    स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ऑपरेशन विजय कार्यालय में एक विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने ऑपरेशन विजय द्वारा भविष्य में उठाई जाने वाली कई समाज हितार्थ घोषणाएं करते हुए कहा कि, 2024 में उसी गठबंधन की सरकार देश में बनेगी जो ऑपरेशन विजय की 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करेगा।

    साथ ही उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पांच सूत्रीय मांगों के साथ देशव्यापी "इंसान व इंसानियत बचाओ यात्रा" निकालने की भी घोषणा की।

   ऑपरेशन विजय योद्धा सुरक्षा कवच के सदस्य बनने वाले एवं ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह (आईपी) एवं सुचेता यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए गए समाजसेवियों में अनीता यादव (एडवोकेट) उत्तर प्रदेश महिला प्रभारी, प्रखर पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रतिभान सिंह (जिलाध्यक्ष) कानपुर देहात, सुखबीर सिंह (जिलाध्यक्ष) कानपुर नगर, रामप्रताप सिंह सेंगर (जिलाध्यक्ष) जालौन, दुर्गेश यादव (एडवोकेट), सुरेंद्र कुमार पूर्व फौजी, राधेश्याम यादव, डॉ अनुपम जैन, हरविंदर कौर, अभिजीत सिंह सोनी, राजेश यादव, शिवनारायण सविता, प्रदीप कुमार, लकी, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार दीक्षित, सुरेंद्र कुमार, आजाद अली, बृजभूषण सिंह, मनीष शर्मा, सुनील मिश्रा, अभिषेक सचान, रोहित मिश्रा, शिव लखन सविता, प्रदीप यादव, रवि शंकर, पुष्पेंद्र कुमार, नीरज सिंह, आजाद अली, जयवीर सिंह, रणवीर यादव, हिमांशु गुप्ता, सुनील यादव (एडवोकेट), मनोज कुमार, शिव शंकर, सिद्धार्थ यादव, अरविंद सिंह यादव, भारत पांडे, सुरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ सिंह यादव, अरुण कुमार, ओमप्रकाश, सुनील सिंह, जितेंद्र, मनीष, प्रदीप यादव, डीएन यादव, रामराज यादव, पुनीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनिल कुमार, नितिन सिंह, संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, अधिवक्ता बंधु, डॉक्टर एवं मीडिया बंधु शामिल रहे।


No comments