संजय निषाद झूठ की खेती कर समाज को करते हैं गुमराह-लौटन राम निषाद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

संजय निषाद झूठ की खेती कर समाज को करते हैं गुमराह-लौटन राम निषाद

 


लखनऊ। विश्व की चौथी और भारत की पहली क्रांतिकारी महिला वीरांगना फूलन देवी की 22 वीं पुण्यतिथि पर एकलव्य सेना के द्वारा सरसवां-अर्जुनगंज में सुभाष कश्यप के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भारतीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता लौटन राम निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी नारी शक्ति,महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रतीक हैं।संसद सत्र के दौरान 25 जुलाई 2001 को उनके 38 अशोक रोड स्थित आवास के गेट पर शेर सिंह राणा ने गोली मारकर हत्या कर दिया। तिहाड़ जेल में बंद शेर सिंह राणा को 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पेरोल पर छुड़वाया, जो अभी तक वापस जेल नहीं गया।उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के वीआईपी एरिया में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बगल में फूलन देवी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने फूलन हत्या कांड की सीबीआई जाँच नहीं कराया। लौटन राम निषाद ने परिवारवादी मत्स्य मंत्री संजय निषाद पर झूठ की खेती कर निषाद समाज को बेवक़ूफ़ बनाने और गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संजय निषाद मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जाँच नहीं कराए,आखिर भाजपा सरकार थी तो मुलायम कैसे कराते। उन्होंने फूलन देवी हत्याकांड और सहजनवा-कसरवल में 7 जून 2015 को मारे गए अखिलेश निषाद हत्या की सीबीआई जाँच कराने की माँग किया। उन्होंने सीधे तौर पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर चर्चा में आने के लिए अखिलेश निषाद की हत्या पूर्व योजनानुसार कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौकापरस्त परिवारवादी स्वार्थी नेताओं के कारण ही पिछड़ा दलित वंचित वर्ग अन्याय, अत्याचार और अधिकार हनन का शिकार हो रहा है।राम-निषादराज की मित्रता का वोट के लिए गुणगान करने वाली भाजपा ने निषाद मछुआरा समुदाय का सभी पुश्तैनी पेशा और वंशानुगत अधिकार सार्वजनिक कर बेदखल कर दिया। मण्डल विरोधी भाजपा कभी पिछड़ों वंचितों की हितैषी नहीं हो सकती है।

       लौटन राम निषाद ने आरक्षण के लिए संजय निषाद द्वारा खून से पत्र लिखने को नाटक और निषाद मछुआरा समाज को गुमराह करने, बेवक़ूफ़ बनाने का ढोंग बताया। उन्होंने कहा कि संजय निषाद ने अपने खून से नहीं बल्कि मुर्गे के खून से पत्र लिखने का नाटक किया।उन्होंने कहा कि स्वयं भाजपा एमएलसी,बेटे भाजपा से सांसद और विधायक हैँ तो य़ह नाटकबाजी क्यों की जा रही है? डबल ईंजन की भाजपा सरकार से मझवार,तुरैहा,गोंड को परिभाषित कराकर मल्लाह, केवट, बिन्द,धीवर, धीमर,गोड़िया,

रायकवार,कहार आदि को अनुसूचित जाति का आरक्षण क्यों नहीं दिला रहे।भाजपा वादा खिलाफी कर रही है तो बाप बेटे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।संजय निषाद की धन उगाही और सौदेबाजी के कारण निषाद मछुआरा समाज का सभी परम्परागत पुश्तैनी पेशा लूट गया,इस व्यक्ति ने धन लोलुपता में मत्स्य पालन पट्टा को खत्म कराकर सामंतों, माफियाओं को दिला दिया।उन्होंने कहा कि संजय निषाद छल- कपट, झूठ-फरेब की राजनीति करने वाला महा धूर्त और महा ठग नेता है, य़ह निषाद समाज का वकील नहीं दलाल,चन्दा खोर और सौदेबाज नेता है।उन्होंने कहा कि संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर के तिकड़म के कारण 17 अतिपिछड़ी जातियों का आरक्षण मुद्दा खत्म हो गया। बहुजन पत्रकार आनंद यादव ने कहा कि जब तक समाज अपने पराये और दोस्त-दुश्मन में फर्क को नहीं समझेगा,सामाजिक अन्याय, अत्याचार और अधिकार हनन का शिकार होता रहेगा।उन्होंने कहा कि मणिपुर की शर्मनाक घटना के बाद एक बार फिर फूलन देवी याद की जाने लगी हैं।उन्होंने उन्होंने कहा कि फूलन सम्पूर्ण नारी जाति, पिछड़े दलित वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।जीवन कुमार मल्लाह ने बहुजन समाज से एकजुट होकर सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने और संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण विरोधी ताकतों को मुँहतोड़ जबाव देने का आह्वान किया।कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, इसे बचाने की जिम्मेदारी अम्बेडकरवादियों, मण्डलवादियों, पेरियार वादियों के उपर है।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज अपने घरों में दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती की नहीं बल्कि फूलन देवी, सावित्री बाई फूले,नंगेली,ज्योति राव फूले, वीपी सिंह, बीपी मण्डल, शाहू जी महाराज, कर्पूरी ठाकुर, पेरियार,

बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा, रामचरण निषाद, संतराम बीए,

चौ.महाराज सिंह भारतीय, स्वामी ब्रह्मानंद लोधी आदि की तसवीरें रखने का आह्वान किया। वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस समारोह को राकेश बिंद,ओम पाल कश्यप, राम प्रताप बिन्द,बीएल मेहरा, पूजा कश्यप, मंजू सहनी, रोशन लाल कश्यप, सुनीता निषाद,दारा सिंह यादव आदि ने संबोधित किया।

No comments