भारत रत्न की जयंती पर निकली शोभायात्रा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भारत रत्न की जयंती पर निकली शोभायात्रा


 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर तुर्कमानपुर से भव्य शोभायात्रा निकली गयी। शोभायात्रा का पांडेयहाता चौराहे पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। घंटाघर तक विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया, जयघोष की गूंज रही। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। 

शोभायात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर कार्यवाह  शैलेन्द्र जी, सह नगर कार्यवाह राजकुमार शर्मा, सेवा प्रमुख  स्वामी डा. विनय पांडेय, जयप्रकाश, अखिलेश्वर धर द्विवेदी, गणेश गोपाल, भानु प्रकाश, अमरनाथ कुशवाहा, शंभू जी , गोपाल बबीना आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।


No comments