संयुक्त पेंसनर्स कल्याण समिति के विनोद दीक्षित निर्विरोध ज़िला संयोजक निर्वाचित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

संयुक्त पेंसनर्स कल्याण समिति के विनोद दीक्षित निर्विरोध ज़िला संयोजक निर्वाचित

 


कानपुर कोषाधिकारी कार्यालय स्थित पेन्शनर्स कक्ष में मंडल संयोजक इंजीनियर ए.एन.द्विवेदी की अध्यक्षता में संयुक्त पेंसनर्स कल्याण समिति कानपुर का अधिवेशन/चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे विनोद दीक्षित जनपद संयोजक, रामजी श्रीवास्तव सह-संयोजक,शिवशंकर सिंह चौहान प्रचार सचिव,इंजीनियर आर सी पटेल कोषाध्यक्ष, शिव प्रसाद दिवाकर संप्रेक्षक तथा इंजीनियर नीरज कुमार पांडेय मंडल सह-संयोजक प्रचार व सुरेश चन्द्र यादव मण्डल संप्रेक्षक मनोनीत किए गये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के ज़िला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी व कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता ने नवनिर्वाचित पधिकारियो को शपथ दिलाई। अधिवेशन में प्रमुख रूप से अशोक मिश्रा,रणधीर सिंह,अजीत सिंह,सुरेश चंद्र,राम प्रकाश मिश्रा,गेंदन लाल सत्यार्थी,ठाकुर प्रसाद,राजेंद्र पाण्डे,सी बी सिंह, जी एस सोलंकी आदि शामिल हुए।


No comments