जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम

 


संत कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित टीम विजय कुमार गुप्ता नायब तहसीलदार खलीलाबाद, उपायुक्त उद्योग संतकबीरनगर एवं शशांक चौधरी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, खलीलाबाद, संत कबीर नगर द्वारा संयुक्त रूप से खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित तीन उद्योग इकाइयों पर छापे की कार्यवाही की गई। सर्वप्रथम कपिला पशु आहार प्लाट नंबर जी 3438 का निरीक्षण किया गया जिसमें टेक्निकल ग्रेड यूरिया पाई गई। कपिला पशु आहार औद्योगिक केंद्र के प्रोपराइटर को निर्देशित किया गया कि टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बिलों और इनवॉइस को एक पत्रावली में संरक्षित रखें ताकि औचक निरीक्षण के समय उसका परीक्षण किया जा सके। इसके पश्चात प्राइम एविन फीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लाट नंबर 29 के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई वहां पाया गया कि इनके द्वारा किसी भी प्रकार की यूरिया का प्रयोग नहीं किया जाता है। तदोपरांत गोपाल एग्रो कैटल फीड्स प्लॉट नंबर 95 इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद के औद्योगिक केंद्र पर छापे की कार्यवाही की गई यहां पर अप्पी जैन यूरिया 41 परसेंट का एक नमूना ग्रहण किया गया।

 


No comments