डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

 


संत कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए कुछ प्रकरणों को तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर अबिलम्ब निस्तारण के निर्देश दिये।जन सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित पात्र फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, ओएसडी बलदाऊ शर्मा, फरियादी आदि उपस्थित रहे। 


No comments