प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भारत जोड़ो यात्रा में भाग - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया भारत जोड़ो यात्रा में भाग

 


रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर 

संतकबीरनगर।   उत्तर प्रदेश कौमी तंजीम के प्रदेश महासचिव मुहम्मद हुजैफा के नेतृत्व में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागपत में हिस्सा लिया। 

इस दौरान प्रदेश महासचिव मुहम्मद हुजैफा ने कहा कि आज देश के लोगों को जोड़ने की जरूरत है। भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में आपसी एकता, सहयोग की भावना मजबूत होगी। 

इस दौरान नितिन पोरवाल जैन, अनवार अहमद खान, टीम मोदी सपोर्ट संघ के पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी सैयद अरशद हुसैन, अरशद अली, मुहम्मद परवेज अख्तर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments