सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व में सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बनने का सौभाग्य आम आदमी पार्टी को मिला- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विश्व में सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी बनने का सौभाग्य आम आदमी पार्टी को मिला- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) द्वारा ना सिर्फ कानपुर देहात बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु लगातार अलग अलग तरीके से अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जागरूकता जनसभाएं की जा रही हैं।उसी क्रम में कानपुर देहात की नगर पंचायत अकबरपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 दीनदयाल नगर में वहां के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, पवन अग्निहोत्री जिलाध्यक्ष यूथविंग कानपुर देहात सहित नगर पंचायत अकबरपुर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक कार्यालय स्थापित कर विशाल जनसभा का आयोजन किया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया जहां उनको पदाधिकारियों ने फूल मालाएं एवं तरह-तरह की पगड़ी या भेंट कर सम्मानित किया कार्यालय उद्घाटन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट  ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो 2012 में खड़ी हुई थी और 2022 में ना सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरी है बल्कि पूरे देश की नंबर दो पार्टी बन गई है और यह सभी देशवासियों का आम आदमी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों एवं उसके द्वारा उठाए गए समाज हितार्थ कदमों का ही नतीजा है।उन्होंने आम आदमी पार्टी की नीतियों को आम जनता को बताते हुए कहा कि, नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के सभासद एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों को आप लोग भारी बहुमत से विजई बनाकर न सिर्फ पूरे उत्तर प्रदेश में बल्कि देश में कानपुर देहात आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का संदेशा पहुंचाएं।

   साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कानपुर देहात में किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का कोई अन्याय नहीं होने देगी व हर कार्यकर्ता एवं आम जनता के साथ हमेशा उसी तरह खड़ी रहेगी जिस तरह बलवंत सिंह सिंगर मामले में खड़ी हुई और हर संभव उस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है वही जनसभा को तेजतर्रार युवा नेता आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात विजय प्रताप सिंह सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं तैयारियों को देखते हुए सत्तापक्ष घबराकर बार-बार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर नगर निकाय चुनाव टालने का प्रयास कर रहा है, जिसको आम जनता अच्छी तरह समझ रही है और नगर निकाय चुनाव में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के मुंह पर करारा तमाचा लगाते हुए आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाएगी। जनसभा को बेटा लाल दिवाकर   व बाबू सिंह राठौर वरिष्ठ नेताओं सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया जनसभा एवं कार्यालय उद्घाटन में विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी कानपुर देहात, विजय प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात, प्रखर पाठक जिला महासचिव कानपुर देहात, भूपेंद्र सिंह चौहान (प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 दीनदयाल नगर), रंजीत सिंह, सुंदरलाल तिवारी, मंच संचालक- मोनू सिंह गौर, पवन अग्निहोत्री (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), बाबू सिंह राठौर ,बेटा लाल दिवाकर( प्रदेश सचिव ), रजनी यादव (जिला अध्यक्ष महिला विंग),अजीत यादव (जिला सचिव), राम सिंह (जिला सह प्रभारी), रामप्रताप वर्मा, रमाकांत पाल, अनुज पाल ,नंदलाल कश्यप सहित भारी संख्या में आप पदाधिकारी कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं आम जनता के साथ साथ मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


     

No comments