डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों को सुनते हुए निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डीएम ने जनता दर्शन में फरियादियों को सुनते हुए निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

 


संत कबीर नगर  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए कुछ प्रकरणों को तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।जन सुनवायी करते हुये जिलाधिकारी ने उपस्थित पात्र फरियादियों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भी वितरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक अभय मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओएसडी बलदाऊ शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


No comments