मा0 अध्यक्ष, राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग मा0 न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह एवं मा0 सदस्यगण ने बखिरा झील/पक्षी बिहार का किया भ्रमण, पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने हेतु दिये सुझाव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मा0 अध्यक्ष, राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग मा0 न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह एवं मा0 सदस्यगण ने बखिरा झील/पक्षी बिहार का किया भ्रमण, पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाने हेतु दिये सुझाव

 


संत कबीर नगर  उ0प्र0 राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग मा0 आयोग के अध्यक्ष मा0 न्यायामूर्ति राम अवतार सिंह एवं मा0 सदस्य संतोष कुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र कुमार एवं बृजेश कुमार सोनी ने जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार के साथ बखिरा झील एवं पक्षी बिहार का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष एवं मा0 सदस्यगण ने बखिरा पक्षी बिहार में नौकायान करते हुए झील एवं पक्षी बिहार को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक एवं सुन्दर बनाने हेतु विचार विमर्श किया। मा0 अध्यक्ष एवं सदस्यगणों द्वारा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह को बखिरा झील एवं बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण हेतु विभिन्न बिन्दुओं पर सुझाव भी दिया गया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, ई0ओ0 नगर पंचायत बखिरा दिनेश सिंह, ओएसडी बलदाऊ शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


No comments