एस.एल.ए.–एशिया कम्युनिटी के नये अध्यक्ष के रूप मे भारत से बीबीएयू के प्रो. एम. पी. सिंह हुए निर्वाचित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एस.एल.ए.–एशिया कम्युनिटी के नये अध्यक्ष के रूप मे भारत से बीबीएयू के प्रो. एम. पी. सिंह हुए निर्वाचित

 स्पेशल लाइब्रेरी एसोसिएशन -एशिया कम्युनिटी चुनाव सम्पन्न,अध्यक्ष पद के लिए चुने गए प्रो0एम. पी. सिंह।



स्पेशल लाइब्रेरी एसोसिएशन-एशिया कम्युनिटी चुनाव मे भारत का परचम, अध्यक्ष पद के लिए चुने गए प्रो0 एम. पी. सिंह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश ऑनलाइन सम्पन हुए स्पेशल लाइब्रेरी एसोसिएशन-एशिया कम्युनिटी चुनाव के परिणाम में प्रो. एम. पी. सिंह अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किये गए । इस पद पर उनका कार्यकाल  2023  से 2025 तक रहेगा। इस विश्वविख्यात  पुस्तकालय संघ की स्थापना सन 1909 में अमेरिका में हुई, यह संघ  विश्व के सबसे बड़े पेशेवर गैर - लाभकारी संघो में से एक है। इसकी शाखाये विश्व के सभी महाद्वीपों में है  और सम्प्रति 83 देशो में 25 डिवीजनों में लगभग 4000 सदस्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वाहन रहे है ।


एसएलए-एशिया कम्युनिटी का अध्याय दुनिया भर के सदस्यों के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाले अध्यायों में से एक है । इस संघ में भारत, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, यूके , यूएसए जैसे 70 प्रमुख वैश्विक देश सदस्य के रूप में सम्मलित है। वर्तमान समय में डॉ. सिंह पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसके साथ ही वे संकायध्यक्ष, योग,प्राकृतिक चिकित्सा और संज्ञानात्मक अध्ययन पीठ एवं आचार्य प्रभारी स्थापना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का सक्षम तरीके से निर्वाह कर रहे हैं ।  प्रख्यात शिक्षाविद, कुशल प्रशासक, लोकप्रिय शिक्षक, रिसर्चर, स्पोर्ट्स मैन सदृश बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी प्रो.  सिंह को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक भूमिकाओं के लिए अनेक सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. सिंह को विश्व समुदाय के  

 एल.आइ.एस. प्रोफेशनलों की जानी मानी हस्तियों ने उन्हें बधाइयाँ दी।  प्रो. एम. पी. सिंह ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए विश्व के सभी एसएलए एशियन समुदाय के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है और साथ ही उनको भरोसा दिलाया कि वह सभी निर्वाचित मंडल के साथ पुस्तकालयों के विकास, तकनीकी  और पुस्तकालयों में कार्यरत कर्मचारियों की खुशहाली के लिए सतत कार्य करेंगे और इस प्रख्यात संघ की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान देने  का प्रयास करेंगे। प्रो. सिंह ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के सभी सहयोगी,  मित्रों व अधिकारियों का विशेषकर माननीय कुलपति प्रो. संजय सिंह का आभार व्यक्त किया जिनकी प्रेरणा एवं सकारात्मक सोच के कारण ही वह इस प्रतिष्ठित संघ के अध्यक्ष  पद पर निर्वाचित हुए हैं। अंत में उन्होंने  अध्यक्ष, सदस्यों, शोधार्थियों तथा अपने  परिवार विशेषकर माता जी के आशीर्वाद का तहेदिल से आभार प्रकट किया। प्रो सिंह के इस  उपलब्धि पर पुस्तकालय एवं सूचना  विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रो. एम.पी.सिंह के इस उपलब्धि व सफलता पर विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों सहित विमल एजुकेशनल एवं सोशल फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश के  अध्यक्ष सरोज सिंह ने ख़ुशी व्यक्त कर बधाई दी है। प्रो सिंह के इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के कई मिडिया संगठनों ने भी ख़ुशी जाहिर कर बधाई दी है।


No comments