लूट के शिकार सर्राफा व्यापारी से मिले आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

लूट के शिकार सर्राफा व्यापारी से मिले आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी


 लखनऊ  गुरुवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर घटना के तत्काल खुलासे, अपराधियों को पकड़ने एवं माल की बरामद की  मांग करेगा गुडंबा थाना अंतर्गत महालक्ष्मी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान के स्वामी सर्राफा व्यापारी नरेश कुमार सिंह से हुई लूट की जानकारी पाकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता पदाधिकारियों के साथ पीड़ित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। 

लूट कांड के शिकार सर्राफा व्यापारी से घटना की पूरी जानकारी ली तथा डीसीपी नॉर्थ से फोन पर घटना के खुलासे की मांग की

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया बृहस्पतिवार को आदर्श व्यापार मंडल भुक्तभोगी व्यापारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलेगा तथा माल बरामदगी एवं अपराधियों को पकड़ने ,सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा  के विशेष प्रबंध करने कीमांग करेगा 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता के साथ पीड़ित सर्राफा व्यापारी के वहां पहुंचने वाले पदाधिकारियों में नगर के महामंत्री आशीष गुप्ता, नगर महामंत्री मोहित कपूर, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ,अवधेश गुप्ता  प्रमुख थे।,

No comments