अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों से सपा से जुड़ने की अपील की - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों से सपा से जुड़ने की अपील की


कानपुर उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन व स्वागत कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में माल रोड में आयोजित हुआ जिसमें अभिमन्यु गुप्ता ने सभी से सपा से जुड़कर काम करने और लगातार व्यापारियों के लिए संघर्ष करने की अपील की। सर्वसम्मति से कानपुर ग्रामीण के विनय कुमार को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित किया। वहीं उन्नाव के शुभ गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष युवा घोषित किया गया।हमीरपुर के पंकज गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया गया।छोटे अली को प्रदेश सचिव घोषित किया गया।माल रोड कार्यालय में काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।सभी ने संगठन के प्रति निष्ठा और व्यापारियों के सम्मान स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी समाज जीएसटी उत्पीड़न और बढ़ते अपराध से तकलीफ में है।अभिमन्यु ने कहा की जीएसटी मतलब गम,समस्या और तनाव।अभिमन्यु ने कहा की जिस तरह से जीएसटी और अन्य विभागों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और जिस तरह से व्यापारियों से अपराध बढ़ा है उसके कारण व्यापारी समाज त्राहि त्राहि कर रहा है।पुलिस पूछताछ के नाम पर व्यापारियों से बदसलूकी कर रही है और व्यापारियों की हत्या कर रही है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी समाज को एक जुट होकर इन मुश्किलों का सामना करना होगा।नव नियुक्त प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा की हर जिले के व्यापारियों को संगठित करके उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।माल रोड व्यापारी एसोसिएशन,शास्त्री नगर व्यापार मंडल,जूही व्यापार संगठन और कल्याणपुर व्यापार मंडल आदि के पदाधिकारी भी शामिल रहे।कानपुर में उत्पीड़न और विभागीय छापेमारी होने पर एकजुट होकर उत्पीड़न कर रहे अधिकारियों को खदेड़ने का निर्णय भी हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष विनय कुमार,कानपुर जिलाध्यक्ष मनोज चौरसिया,मंडल प्रभारी आजाद खान,उपाध्यक्ष काले खान,प्रदीप तिवारी,शुभ गुप्ता,जय गुप्ता, मो नसीरुद्दीन,अमित चढ्ढा आदि थे।

No comments