भाजपा सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न के रिकॉर्ड बना रही : अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न के रिकॉर्ड बना रही : अभिमन्यु गुप्ता

 


कानपुर उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के व्यापारी चौपाल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई

व्यापारी चौपाल का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने व्यापारियों की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए सरकार से तत्काल व्यापारियों को राहत देने की मांग करी।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह वर्ष व्यापारियों के लिए बेहद निराशाजनक रहा।व्यापारी समाज आक्रोशित है क्योंकि विसंगतिपूर्ण और जटिल जीएसटी से पहले से ही परेशान व्यापारियों पर साल के अंत में सुनियोजित छापेमारी करके उनका मनोबल तोड़ा और व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित किया।लगातार व्यापारियों की जीएसटी के दरों को कम करने की मांग को नजरंदाज किया गया है।अनाज और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर व्यापारियों को बड़ी चोट पहुंचाई गई है।प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनील यादव ने कहा की व्यापारियों से लगातार अपराध बढ़ा है।पुलिस पूछताछ में कानपुर के व्यापारी बलवंत सिंह की हत्या से व्यापारी समाज में आक्रोश है।कानपुर दक्षिण अपराध का केंद्र बिंदु बनता जा रहा है

संचालन कर रहे प्रांतीय व्यापार मंडल के नगर महासचिव प्रदीप तिवारी ने कहा की चौपाल के माध्यम से मांग की गई की व्यापारियों पर छापेमारी पूरी तरह से बंद हो,पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाया जाए,हर पंजीकृत व्यापारी को मेडिक्लेम की सुविधा देने,ऑनलाइन व्यापार पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाने और व्यापारियों के पुलिस और विभागीय उत्पीड़न को बंद करने की मांग की गई।

अभिमन्यु गुप्ता,प्रदीप तिवारी,सुनील यादव,राज कुमार गुप्ता,प्रीतम सिंह,उमा देवी,काले खान,चंदन कुमार,बबलू रघुवंशी,अश्वनी बाली,रेशू यादव आदि थे।


No comments