रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दीपदान कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए लिया संकल्प - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दीपदान कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए लिया संकल्प

 


लखनऊ। अटेवा की महिला प्रकोष्ठ के आवाहन पर पूरे प्रदेश में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर दीपदान कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर लखनऊ जनपद की जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संगीता जी व सह संयोजक लता जी के नेतृत्व में तेलीबाग स्थित गंगा सिंचाई भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष, व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बंधु'  उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक कर्मचारियों ने दीपदान कर यह संकल्प लिया की जिस प्रकार वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने देश से अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया था, उसी प्रकार AAJ हम भी यह संकल्प लेते है की भारत से एनपीएस को बाहर कर ही दम लेंगे। और पुरानी पेंशन बहाल करवाकर रहेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक अटेवा लखनऊ सुनील कुमार वर्मा  ने किया। प्रदीप कुमार ने अपने गायन के माध्यम से सभी को नई पेंशन की खामियों से अवगत करया यह भी बताया की आखिर क्यों पुरानी पेंशन के लिए  लड़ना जरुरी है।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला  शक्ति के रूप महिला प्रकोष्ठ की संयोजक संगीता जी, उपाध्यक्ष लता जी, निशा देवी, प्रतिमा श्रीवास्तव, गुड्डी देवी, प्रियंका, सुमन, रंजना, हेमलता, लक्ष्मी, दीप्ती मिश्रा, निधि यादव, मीना  कुशवाहा, माया, माधुरी, सुप्रिया गुप्ता, विनीता यादव, शिखा मिश्रा, गीतांजलि, विनीता तिवारी, सुषमा, पूनम, माधुरी चौधरी, नीतू सिंह, पिंकी, विभा वर्मा, सुनीता, संध्या, इसके साथ अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ0 नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रहरी, प्रदेश  विधिक सालाहकार नरेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के रामेन्द्र श्रीवास्तव जी, आई. टी. आई. कर्मचारी निदेशालय  संघ के महामंत्री अमित यादव, नरेंद्र कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश आवास विकास डिप्लोमा इंजीनिर संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अहमद जी, क़ृषि विभाग से चंद्र शेखर व विवेक गुप्ता  धीरेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार, मिथुन वर्मा, विजय कुमार यादव , सुरेश कुमार, शांतुल कपूर, ललित कुमार, दीपक यादव, सुरेंद्र नाथ, कुलदीप कुमार, राम सजीवन पाल,  सहित बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।




No comments