श्रद्धा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड जैसे नई प्रथाओं को बदलना होगा- शिवमंगल सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

श्रद्धा जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड जैसे नई प्रथाओं को बदलना होगा- शिवमंगल सिंह

 


गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय एवं 2011 से सभी सामाजिक बुराइयों को मिटाने हेतु संघर्ष कर रहे, ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आई.पी.) जो कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे, अबकी बार उनके 57वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने उनके सैकड़ों शुभचिंतक बिना उन्हें बताएं ऑपरेशन विजय कार्यालय कानपुर केक एवं उनके स्मृति चिन्ह लेकर पहुंचेअपने शुभचिंतकों की भावनाओं के मध्य नजर ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने अपना 57वाँ जन्मदिन अपने शुभचिंतकों के साथ बड़ी ही सादगी में मनाया।

    उपरोक्त जानकारी देते हुए, ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वाले अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में नाबालिक एवं लव मैरिज के आधार पर हुई शादी वाली लड़कियों के साथ हो रही खतरनाक दरिंदगी एवं खतरनाक तरीके से हो रही हत्याएं समाज के लिए खतरनाक एवं चिंतनीय है। जिन्हें रोकने के लिए उन्होंने समाज की नाबालिक एवं बिना शादीशुदा लड़कियों एवं युवाओं को सुझाव एवं नसीहत देते हुए कहा कि आजकल नाबालिक एवं बिना शादीशुदा लड़कियों के पास जो लड़के प्रेम व प्यार का प्रस्ताव लेकर आते हैं, उनमें अधिकांश दरिंदगी मानसिकता वाले होते हैं, जो लड़कियों को अपनी मीठी-मीठी एवं प्यार की बातों में फंसा कर उन्हें पहले अपने परिजनों से अलग करते हैं, फिर उनके साथ खतरनाक दरिंदगी एवं खतरनाक तरीके से उनकी हत्या करते हैं। जिसका उदाहरण समाज का दिल दहला देने वाली श्रद्धा नामक लड़की की घटना है, जिसमें उसके प्रेमी ने जिस तरह से 35 टुकड़े कर लड़की की दरिंदगी के बाद हत्या की यह ना सिर्फ समाज को कलंकित करने वाली घटना है, बल्कि पूरे समाज का दिल दहला देने वाली घटना है।

   ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए युवा खासकर नाबालिक एवं बिना शादीशुदा लड़कियों को किसी भी प्रेमी के प्यार में ना फंस कर अपने माता-पिता एवं परिजनों को विश्वास में लेकर ही प्यार एवं शादी जैसा कदम उठाना चाहिए। बिना परिजनों को विश्वास में लिए प्यार एवं शादी का कदम उठाने वाले अधिकांश लड़कियों एवं लड़कों का हस्र्य खतरनाक होता है, जिसके आए दिन सैकड़ों मामले प्रकाश में आ रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि श्रद्धा जैसी घटनाएं समाज में रोकने के लिए समाज की गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जैसी नई बन रही प्रथाओं को प्रतिबंधित करना होगा। और ऐसी प्रथाओं को यदि प्रतिबंधित नहीं किया गया आरोग्य कुछ तो हमारा युवा खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएगा साथ ही उन्होंने कहा की ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग लड़कियों के साथ हो रही खतरनाक दरिंदगी एवं हत्याओं को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना पर मंथन कर रहा है, और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश एवं केंद्रीय सरकार से कानून बनाकर रुकवाने हेतु अति शीघ्र सख्त कदम उठाएगा।


 

No comments