एम एल के पी जी कालेज विभाग मै अंग्रेजी विभाग के सभागार मे प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा विभागाध्यक्ष डाॅ आर के शुक्ल की अध्यक्षता मे - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एम एल के पी जी कालेज विभाग मै अंग्रेजी विभाग के सभागार मे प्राचार्य प्रो जे पी पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा विभागाध्यक्ष डाॅ आर के शुक्ल की अध्यक्षता मे

 


रिपोर्ट मोहम्मद सलमान

 बलरामपुर एम एल के पी जी कालेज  इसमे स्नातक  तथा स्नातकोत्तर  के छात्र छात्राओ  ने भाग  लिया सेमिनार  का प्रारंभ  वैदिक मंगलाचरण से हुआ जिसे छात्र छात्राओ  द्वारा प्रस्तुत  किया गया । तत्पश्चात  मां सरस्वती  के चित्र पर माल्यार्पण  किया गया ।आज के  सेमिनार  के मुख्य  अतिथि   महाविद्यालय  के प्राचार्य  प्रो जे  पी पाण्डेय थे।आज के मुख्य  वक्ता  बी ए वी  इंटर कॉलेज बलरामपुर के  अवकाश  प्राप्त  प्राचार्य  डाॅ ऐ पी  पाण्डेय  थे ।मुख्य  अतिथि के रूप  मे  अपने सम्बोधन  मे प्राचार्य प्रो  पाण्डेय  ने वैश्वीकरण  के परिपेक्ष्य  मे अंग्रेजी  के निरन्तर बढते हुए महत्व पर अपने विचार  संक्षेप  मे छात्र छात्राओ  के समक्ष रखे। उन्होने कहा कि अंग्रेजी सिर्फ  एक विषय नही बल्कि शिक्षा का एक  माध्यम  भी है । अंग्रेजी तथा कम्प्यूटर  का ज्ञान वर्तमान  समय मे रोजगार  प्राप्ति  की सम्भावनाओं  मे वृद्धि  करता है । प्राचार्य  ने अंग्रेजी  विभाग  द्वारा निरंतर  चलाए  जा रहे विभिन्न  शैक्षणिक  गतिविधियो  जैसे सेमिनार  , स्पीच  ,डीबेट  , भाषा प्रयोगशाला  आदि  पर  प्रसन्नता  व्यक्त  की  तथा विभागाध्यक्ष  को इसके लिए  शुभकामनाएं  दी। 

साथ ही प्राचार्य  ने अंग्रेजी के महान  नाटककार  तथा कवि  विलियम शेक्सपियर  की रचनाओ  की वर्तमान  समय मे प्रासंगिकता विषय  पर अपने विचार  संक्षेप  मे रखे । उन्होने  छात्र छात्राओ  से कहा कि वे शेक्सपियर  की रचनाओं  का अध्ययन  करें तथा इससे  प्रेरणा ग्रहण  करें ।

इससे पूर्व  मुख्य  अतिथि  प्राचार्य  प्रो पाण्डेय तथा मुख्य  वक्ता  डाॅ ए  पी पाण्डेय  , समाजशास्त्र  की विभागाध्यक्षा डाॅ अनामिका सिंह  ,शिक्षाशास्त्र के विभागाध्यक्ष  डाॅ दिनेश  कुमार  मौर्य , लेफ्टिनेंट डाॅ देवेन्द्र चौहान  तथा डाॅ दिनेश  तिवारी तथा शिवाननद  पाण्डेय का अंग्रेजी विभाग  मे हार्दिक  अभिनन्दन विभागाध्यक्ष डाॅ आर के शुक्ल  के द्वारा किया गया । छात्र छात्राओ  ने इस अवसर पर स्वागत  गीत  गाया ।स्वागत  गीत के  गायन मे शामिल  थे दीपशिखा,  साक्षी तथा निकिता (बी ए तृतीय  सेमेस्टर  )। 

अपने अध्यक्षीय  भाषण  मे विभागाध्यक्ष डाॅ आर के शुक्ल  ने  प्राचार्य  द्वारा छात्रों तक  गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा को पहुचाने हेतु विभाग  को हर सम्भव सहायता प्रदान  करने के लिए      उनका आभार  व्यक्त  किया । डाॅ शुक्ल ने कहा कि जल्द ही  विभाग  के द्वारा महाविद्यालय  के वेबसाइट  पर अंग्रेजी विषय की  गुणवत्तापूर्ण  अध्ययन  सामग्री  छात्र छात्राओ  के  लिए  उपलबध  करा दी जाएगी। उन्होने  कहा की  नैक  के मानकों को   ध्यान  मे रखते हुए  अंग्रेजी विभाग  की समस्त  शैक्षणिक  तथा  प्रशासनिक गतिविधियों  को  निरन्तर  गुणवत्तापूर्ण  तथा छात्र  केन्द्रित  बनाए  रखने का प्रयास   किया जा रहा है । साथ  ही उन्होने  शेक्सपियर  के रचनाओं  के माध्यम  से अंग्रेजी भाषा के विकास  पर अपने विचार  संक्षेप  मे रखे ।

मुख्य  वक्ता ए पी पाण्डेय  ने   अंग्रेजी के महान  कवि जाॅन  मिलटन  के सोनेट  पर अपने विचार  व्यक्त  किए।  

सेमिनार  का संचालन विभागाध्यक्ष  डाॅ आर के शुक्ल कर रहे थे ।धन्यवाद  ज्ञापन  अभय नाथ ठाकुर  ने किया । निर्णायक  मंडल  मे विभागाध्यक्ष  डाॅ  आर के शुक्ल  , डाॅ बी एल गुप्ता  तथा अभय नाथ ठाकुर        शामिल थे। इस अवसर  पर  विभाग  के अन्य शिक्षक डाॅ श्रद्धा  सिंह  , शिवम  सिंह  ,अंकिता  वर्मा  उपस्थित  थे ।

सेमिनार  मे वक्ताओं ने अंग्रेजी   सोनेट  के उद्भव तथा विकास  की जानकारी दी तथा स्पेंसर  शेक्सपियर  एवम मिलटन के सोनेट की मुख्य  विशेषताओं का उल्लेख  किया । जिन  छात्र छात्राओ  ने वक्ता  के रूप  आज के सेमिनार  मे पुरस्कार प्राप्त  किया   उनमे शामिल  है  शिवानशु श्रीवास्तव  (एम ए 2 )प्रथम  पुरस्कार , अम्बरीष  द्विवेदी ( सेम1 बी ए 1 ) द्वितीय  पुरस्कार  तथा सैयदा ( एम ए   2 )  तृतीय  पुरस्कार

No comments