जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 


संत कबीर नगर  जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है। जनपद के सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर कम से कम पटाखों का प्रयोग करें, सावधानी बरतें तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक का पालन करें। जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दिपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें। 


No comments