किसान,युवा और व्यापारी के लिए मसीहा थे नेताजी:अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

किसान,युवा और व्यापारी के लिए मसीहा थे नेताजी:अभिमन्यु गुप्ता


 कानपुर किदवई नगर चौराहे साउथ एक्स माल के पास समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से दुखी व व्यतिथ कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कैंडल जलाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए और नेता जी अमर रहें के नारे लगाए।साथ ही नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की गई।पूर्व प्रत्याशी किदवई नगर विधानसभा व नि. प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता की अगुआई में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अभिमन्यु ने कहा की नेताजी का जन्मदिन 22 नवंबर 1939 को सैफई में किसान परिवार में हुआ था।चौधरी नत्थूसिंह जी के कहने पर वे जसवंतनगर से चुनाव लड़कर पहली बार विजयी हुए।उन्होंने राजनीति शास्त्र में एमए किया था।1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई।तीन बार मुख्यमंत्री और एक बार केंद्र में रक्षा मंत्री बने।प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए सदियों नेताजी को याद किया जाएगा।उनकी संविधान, राष्ट्रवाद,लोकतंत्र,समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर अटूट आस्था रही।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की रक्षा मंत्री रहते हुए नेताजी का ही निर्णय था जो शहीदों के शव उनके परिजनों तक सेना द्वारा पहुंचाया जाने लगा।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की आज नेताजी के दिखाए रास्ते व उसूलों पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चल रहे हैं और पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने नेताजी को भारत रत्न देने की मांग करी।अभिमन्यु गुप्ता,फैज महमूद,चंदन,काले खान,सुनील यादव,सुमेश राम,नसीरुद्दीन,मनोज चौरसिया,जय गुप्ता,हाकिम खान,विशाल शर्मा,रोहित यादव,रोहित सिंह,महेश कनौजिया,धीरेंद्र यादव,बबलू रघुवंशी,सलमान खान आदि थे।

No comments