राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० सतीश चन्द्र शर्मा जी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घनघटा का निरीक्षण किया गया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० सतीश चन्द्र शर्मा जी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घनघटा का निरीक्षण किया गया

 


संत कबीर नगर  मा० राज्य मंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ०प्र० सतीश चन्द्र शर्मा जी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घनघटा का निरीक्षण किया गया था, जिसके क्रम में निर्देशित किया गया था कि बाढ़ प्रभावित हुए ग्राम पंचायतों व ग्रामों में साफ-सफाई, चूना, ब्लिचिंग पाउडर फागिंग की व्यवस्था आदि साफ-सफाई व्यवस्था करायी जाए। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद द्वारा जनपद के विकास खण्ड-पौली के ग्राम पंचायत नरायनपुर व छपरा मगर्वी (कुर्मी टोला व दलित बस्ती) तथा विकास खण्ड हैंसर बाजार के ग्राम पंचायत-गायघाट, औराडाड़ (रा०ग्रा० धमचिया), जगदीशपुर आंशिक व रा०ग्रा०-भिखारीपुर, बहराडाड़ी (रा०ग्रा० करनपुर व कंचनपुर), आगापुर गुल्हरिया सम्पूर्ण, तुर्कवलिया नायक (केवटाही टोला), मौर (रा०ग्रा० सियरकलां का केवटाही टोला), चपरापूर्वी (टोला-पटउआ, तूफानी टोला मंदिर पुरवा व धनकीपुरवा) और रामपुर दक्षिणी (रा०ग्रा०-दौलतपुर) बाढ़ ग्रस्त है। जिनमें साफ-सफाई, चूना, फागिंग, झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव आदि साफ-सफाई का कार्य किया गया।


No comments