रहमतनगर में तीन रोजा उर्स-ए-पाक 28 अक्टूबर से - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

रहमतनगर में तीन रोजा उर्स-ए-पाक 28 अक्टूबर से

 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश रहमतनगर स्थित हज़रत मोहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमां के 106वें तीन रोजा उर्स-ए-पाक के मौके पर शुक्रवार 28 अक्टूबर को रात 8:30 बजे से सुन्नी बहादुरिया जामा मस्जिद रहमतनगर के पास जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी होगा। जिसमें नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अज़हर शम्सी व मौलाना अली अहमद संबोधित करेंगे। यह जानकारी अली गजनफर शाह अज़हरी ने दी है। उन्होंने बताया कि उर्स में शनिवार 29 अक्टूबर को बाद नमाज़ फज्र क़ुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व मजार शरीफ की गुलपोशी होगी। रात 8:00 बजे रहमतनगर से ही सरकारी चादर का जुलूस निकलेगा। जो दरगाह पर समाप्त होगा। रविवार 30 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे फातिहा ख़्वानी होगी। दोपहर 12:30 बजे लंगर बांटा जाएगा। शाम 4:30 बजे कुल शरीफ व दुआ ख़्वानी होगी।


No comments