संजय सिंह के कानपुर नगर आगमन पर विवेश यादव के नेतृत्व में उनके स्वागत हेतु सर्किट हाउस पर उमड़ा जनसैलाब - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

संजय सिंह के कानपुर नगर आगमन पर विवेश यादव के नेतृत्व में उनके स्वागत हेतु सर्किट हाउस पर उमड़ा जनसैलाब

 


आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह राज्यसभा सांसद के कानपुर नगर आगमन पर आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट एवं विजय प्रताप सिंह प्रभारी नगर पंचायत रनिया के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों का हुजूम उनके स्वागत के लिए सर्किट हाउस पहुंचा, जहां संजय सिंह सांसद के सर्किट हाउस पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

   कानपुर देहात टीम के सर्किट हाउस पर जोरदार स्वागत से संजय सिंह ने इशारों ही इशारों में बहुत खुशी जाहिर की व विवेश यादव एवं विजय प्रताप सिंह के संघर्षों की सराहना की।

 निकाय चुनाव की विशेष तैयारियों हेतु प्रत्याशियों एवं स्थिति का जायजा लेने हेतु कानपुर नगर के विशेष दौरे पर आए संजय सिंह सांसद नई दिल्ली से ट्रेन द्वारा कानपुर सेंटर पहुंचे जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। स्टेशन से जैसे ही वह कुछ समय आराम करने के लिए सर्किट हाउस पहुंचे तो वहां कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष विवेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारियों का हुजूम खड़ा था, जिन्होंने संजय सिंह सांसद जी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया एवं उत्तर प्रदेश आम आदमी प्रभारी संजय सिंह सांसद के देश स्तरीय संघर्ष को देखते हुए, आज आम आदमी पार्टी नगर पंचायत रनिया के प्रभारी एवं लंबे समय से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे युवा नेता विजय प्रताप सिंह m-tech में एक नया नारा शेरे उत्तर प्रदेश संजय सिंह जिंदाबाद का दिया, जिससे पूरा सर्किट हाउस ही नहीं आसपास का इलाका गुंजायमान हो गयाआम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद ने स्वागत समारोह के बाद कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष विवेश यादव के साथ निकाय चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें विजय प्रताप सिंह सहित आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए सर्किट हाउस में कानपुर देहात पदाधिकारियों से मिलने के बाद आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी मर्चेंट हाल में कानपुर नगर पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही निकले तो सर्किट हाउस में उपस्थित भारी संख्या में मीडिया ने उनके कानपुर आने एवं कानपुर देहात पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में हुई गहन मंत्रणा के बारे में जानना चाहा, जिसे उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि अगले कार्यक्रम में सभी मीडिया बंधुओं को एक साथ ही कानपुर आने एवं निकाय चुनाव की तैयारियों आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे स्वागत समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख पदाधिकारियों में विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट जिलाध्यक्ष कानपुर देहात आम आदमी पार्टी, विजय प्रताप सिंह (प्रभारी) नगर पंचायत रनिया, प्रखर पाठक जिला उपाध्यक्ष, त्रिलोचन सिंह (कार्यकारिणी सदस्य) विनय प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष), मनोज यादव (जिला सचिव), सत्येंद्र चौहान (जिला उपाध्यक्ष), अजीत यादव (जिला सचिव), पवन अग्निहोत्री विशाल गौतम, रजनी यादव, राम लखन कठेरिया , अभिषेक कुमार, महेश कमल, संजय यादव, रिंकू सिंह, राकेश यादव, संजय चित्रांशी, राम सिंह, राजू तिवारी, ललित शुक्ला, अभिषेक पांडे, गंगा प्रसाद, भरत सिंह, कुलदीप सिंह, बेदी सिंह यादव सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी सदस्य एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


    

No comments