भ्रष्टाचार के आगोश में डूबा लोकतंत्र - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भ्रष्टाचार के आगोश में डूबा लोकतंत्र

 व्यवस्था के पोस्को ने भ्रष्टाचार पर रचा जीरो टॉलरेंस का स्वांग। 



गोरखपुर, उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार के विरुद्ध 422 दिनों से सत्याग्रह संकल्प पर बैठे सत्याग्रहियों ने तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह गंभीर चिंतन का विषय है कि व्यवस्था में बैठे व्यवस्था के पोषकों द्वारा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाले जब सी. एम सिटी गोरखपुर में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में असफल हैं तो पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम क्या होगा? अब यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं व लोक कल्याणकारी निर्धारित नीतियां भूतल से नदारद हैं जिन्हें व्यवस्था के पोषक खोजने व धरातल पर स्थापित करने में पूर्णतया असफल हैं और अपनी असफलता को छुपाने व आम नागरिकों को प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार के बाढ़ से विमुख करने के उद्देश्य से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का कथित स्वांग रचा जा रहा है, जिसे संगठन के सत्याग्रही लोकहित में कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। हिंदुस्तान के इतिहास में दमनकारी नीति व शासकों के ध्वस्त हुए किलो से, वर्तमान शासकीय, प्रशासकीय तंत्र को सीख लेने की आवश्यकता है, वरना लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल स्वरूप को स्थापित करने के लिए सरकार को आम नागरिकों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ेगा। सत्याग्रह कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश द्विवेदी,  विशिष्ठ अतिथि डॉ0 जेपी नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, हीरा लाल गौड़, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री डॉ0 शोभित, जिला मंत्री श्रीवास्तव, सुबास यादव, कैलाश यादव उ0प्र0 मा0शि0 संघ,  चिकित्सा जगत से सैयद वसीम इक्बाल, संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, रमाकांत पांडे उर्फ राजू प्रदेश कार्य समिति सदस्य उ०प्र० ठेकेदार संघ, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, लल्लन दुबे वरिष्ठ समाज सेवी, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता  कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर सत्यव्रत जायसवाल, विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर,राहुल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, संतोष गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, देवांश माथुर, संजय गुप्ता, राजेश्वर पांडे, अमन कुमार, अजय पांडे, छेदी लाल पासवान, गोकुल गुप्ता, रीना शाही, मुन्ना सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गिरजा़ ऋत्विक मिश्रा, मनोज कुमार गुप्ता, नदीम अजीज,  विशाल सिंह,सुधीर कुमार पांडे, शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments