भाजपा पिछड़ा मोर्चा के द्वारा जल ही जीवन जागरूकता अभियान गोष्ठी आयोजित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा पिछड़ा मोर्चा के द्वारा जल ही जीवन जागरूकता अभियान गोष्ठी आयोजित

 


भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर उत्तर के द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जल ही जीवन जागरूकता अभियान के तहत जिला गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिलाध्यक्ष उत्तर सुनील बजाज एवं मुख्य वक्ता तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार ने बताया कि हमारी पार्टी का ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास है और इसके अंतर्गत मनुष्य पर्यावरण जीव जंतु जल संरक्षण सभी कुछ समाहित है यह हमारा सौभाग्य है कि सेवा के रूप में जल संरक्षण जैसे गंभीर विषय पर आम जनमानस को जागरूक करने की जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने हमें सौंपी है। गोष्ठी के मुख्य वक्ता जयप्रकाश कुशवाहा ने अपने संबोधन में बताया कि अगर जल को संरक्षित नहीं किया गया तो तीसरे विश्व युद्ध जैसे हालात पनप सकते हैं इसे ध्यान में रखते हुए जल का संचय अति महत्वपूर्ण है जल के सबसे बड़े स्रोत वर्षा के जल को संरक्षित करने के लिए संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से कानपुर उत्तर प्रभारी पिछड़ा मोर्चा विनोद पाल जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा अभियान संयोजक जिला महामंत्री अजय शर्मा सह संयोजक मनोज प्रधान सिद्धार्थ यादव अंकित सैनी संजय निषाद सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे

No comments