कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में गरजे विजय प्रताप सिंह सरकार 15 लाख करोड़ का हिसाब दें वरना गद्दी छोड़ें - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कानपुर देहात आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन में गरजे विजय प्रताप सिंह सरकार 15 लाख करोड़ का हिसाब दें वरना गद्दी छोड़ें

 


मोदी सरकार द्वारा 15 लाख करोड़ का घोटाला महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कानपुर देहात जिलाध्यक्ष विवेश यादव एवं कानपुर देहात यूथ विंग जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आप जिला कार्यालय माती रोड से गांधी पार्क अकबरपुर नगर पंचायत कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया । पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर , पोस्टर, तिरंगा लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। 

      मोदी सरकार द्वारा 15 लाख करोड़ की लूट का खुलासा करते हुए जिलाध्यक्ष विवेश यादव ने कहा की मोदी सरकार ने जनता पर टैक्स लगाकर अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रूपये बैंकों से माफ करवा दिए, 5 लाख करोड़ का टैक्स माफ कर  दिया. दूध, दही, छाछ, आटा, दाल, चावल, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल जैसी कई दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं को महंगा कर जनता पर बोझ डाल दिया। उन्होनें कहा की इसके अलावा मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 30 प्रतिशत से 22 प्रतिशत कर दिया जिसका भुगतान जनता कर रही है। मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुँचाने के लिए जनता के साथ विश्वासघात किया है। 

     जिला अध्यक्ष विवेश यादव ने कहा की मोदी सरकार जिस तरह सरकारी सम्पत्तियों को बेच रही है, इससे पूंजीपतियों को फायदा पहुँच रहा है, और इस घाटे को पूरा करने के लिए जनता के ऊपर अतिरिक्त टैक्स लगाकर उन्हें आर्थिक रूप से कमज़ोर किया जा रहा है।

वही विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए विजय प्रताप सिंह यूथ विंग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कानपुर देहात ने गरजते हुए कहा कि मोदी सरकार 15 लाख करोड़ का हिसाब दे, वरना गद्दी छोड़ दे।

बड़ी संस्थाएं सरकार से सांठ गाँठ कर अपना कर्ज़ा माफ़ करवा रही हैं, जो देश एवं समाज के लिए खतरनाक है।

साथ ही उन्होंने कहा की आधुनिक मेटालिक्स लिमिटेड 5371 करोड़ के कर्ज़े में डूबी थी, लेकिन 410 करोड़ में इनका समझौता हो गया, अशोक इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड 29524 का कर्ज़ा इन पर था, लेकिन 5052 करोड़ रूपये में इनका सेटलमेंट हो गया। वही एम् टेक ऑटो लिमिटेड कम्पनी पर 12641 करोड़ का कर्ज़ा था, लेकिन इनका सेटेलमेंट 2615 करोड़ रूपये देकर ये भी बरी हो गए, बड़ी संख्या में ऐसी डिफॉल्टर कंपनियों के बारे में बताते हुए कहा की ऐसी कंपनियों का कुल 353655 करोड़ रुपया माफ़ कर दिया गया, क्या ये दुखद और चौंकाने वाले तथ्य नहीं है, जहां आज देश का  किसान फसल का दाम न मिलने के कारण आत्महत्या कर रहा है, बेरोज़गार नौकरी न पाने के दुःख में डेप्रेशन में आकर ख़ुदकुशी कर रहे हैं, लेकिन इन लोगों का क्या जो देश का पैसा गबन कर बिना किसी डर के बैठे हैं, क्योंकि वो जानते हैं, की सरकार उनके साथ है।     

    पदयात्रा में अवध प्रांत से संजीव निगम ( मीडिया प्रभारी) ,विजय प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष (AYW)/ प्रभारी- नगर पंचायत रनिया ), विनय प्रताप सिंह( जिला उपाध्यक्ष), अनुज कुमार सिंह (जिला सचिव/ प्रभारी राजपुर नगर पंचायत ), अजीत यादव (जिला सचिव ), सत्येंद्र सिंह चौहान (सचिव /प्रभारी नगर पंचायत रूरा), गंभीर सिंह यादव (जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ), श्रीमती रजनी यादव (जिला अध्यक्ष- महिला प्रकोष्ठ ), अनीता यादव (महिला सचिव), लाखन सिंह कठेरिया (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति ), सालिद सिद्धकी (जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ), उदय भान सिंह राजपूत (जिलाध्यक्ष -प्रबुद्ध प्रकोष्ठ), घनश्याम तिवारी (जिला सचिव), विवेक (जिला सचिव), बेटा लाल दिवाकर (पूर्व जिला अध्यक्ष), भारत राज योगी, प्रखर पाठक (जिला उपाध्यक्ष) , योगेंद्र सिंह यादव (पूर्व सैनिक ) सहित हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ मीडिया बंधुओं ने शामिल होकर विरोध यात्रा को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाया। 


No comments