राष्ट्रपति पद हेतु घोषित सत्ता एवं विपक्ष के दोनों प्रत्याशियों को उपयुक्त ना बताते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख ने दिया सुझाव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रपति पद हेतु घोषित सत्ता एवं विपक्ष के दोनों प्रत्याशियों को उपयुक्त ना बताते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख ने दिया सुझाव

 


देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए घोषित सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के प्रत्याशियों को उपयुक्त ना बताते हुए, गैर राजनीतिक देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय एवं देश के लाखों लोगों द्वारा समर्थित ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की चयन प्रक्रिया को देश व समाज हित में गलत बताते हुए, इसमें बड़े पैमाने पर संशोधन कर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव में देश के सभी व्यक्तियों के मतदान की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने हेतु कानून बनाने की सलाह दी। जिससे चयनित देश के राष्ट्रपति देश में संविधान एवं लोकतंत्र के राज को कायम रखवाकर देश के सशक्त लोगों की मनमानी को रोकने में सक्षम हो सकते हैं।

   उपरोक्त जानकारी एक विशेष प्रेस वार्ता में देते हुए ऑपरेशन विजय प्रमुख शिवमंगल सिंह आईपी ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी तरह से गैर राजनीतिक व्यक्ति का चयन होना चाहिए व देश के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को संविधान का विशेषज्ञ के साथ साथ पूरे देश की सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था के साथ पूरे विश्व का उच्च स्तरीय ज्ञान होना चाहिए जो देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, स्वाभिमान व अधिकारों की रक्षा करते हुए, देश को विश्व में सम्मानजनक स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभा सके।

    साथ ही उन्होंने कहा देश के राष्ट्रपति के अंदर किसी भी प्रकार का कोई लालच, दबाव व जाति, धर्म एवं क्षेत्र का भेदभाव ना होकर, देश व समाज हित में किसी भी परिस्थिति में किसी के भी आगे झुकने वा दबाव में ना आने के साथ-साथ मजबूती से निष्पक्ष अपनी राय व फैसलों को लेने की सोच, मानसिकता एवं हिम्मत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि देश की समस्त शक्तियों की आखरी एवं अंतिम शक्ति एवं देशवासियों की अंतिम अपील व उम्मीद भारत के महामहिम राष्ट्रपति ही होते हैं।


No comments