अभिमन्यु गुप्ता:प्लास्टिक बैन छोटे व्यापारियों के लिए ही क्यों - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

अभिमन्यु गुप्ता:प्लास्टिक बैन छोटे व्यापारियों के लिए ही क्यों

 


कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कानपुर के रेल बाजार में अभियान चलाकर आम जन व दुकानदारों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पूर्ण बहिष्कार की अपील करी और रोजमर्रा के कार्यों के लिए कपड़े के थैले या मोटे कागज़ के बैग इस्तेमाल करने की भी अपील करी।ठेले वालों को समझाया की कुछ भी हो जाए पर न ही पन्नी रखना और न पन्नी में फल सब्जी बेचना। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए प्रदूषण बोर्ड से मांग करी की किसी भी तरह की सिंगल यूस प्लास्टिक या मल्टीकलर, मल्टी लेयर प्लास्टिक पर रोक लगाई जाए ताकि रोक का सही उद्देश हासिल हो से।केवल छोटे व्यापारियों, ठेले वालों पर नियम लादने से और बड़ी कंपनियों के सिंगल यूस प्लास्टिक के इस्तेमाल पर आंख बंद कर लेने से प्लास्टिक के प्रकोप से समाज नहीं बचेगा। कंपनियों के चिप्प्स, शैम्पू,पेस्ट,मिनरल वाटर बोतल आदि पर भी बैन लगाया जाए क्योंकि यह भी सिंगल यूज प्लास्टिक है।नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों के साथ प्रदूषण बोर्ड के नए सर्कुलर के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को देश हित में व आने वाले भविष्य के लिए न प्रयोग करने की सभी से अपील करी।सिंगल यूस  प्लास्टिक से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है।प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश महासचिव जय गुप्ता,प्रदेश सचिव वसीम गाजी,प्रदेश सचिव विशाल शर्मा,शुभ गुप्ता,प्रदीप तिवारी,अमित चढ्ढा,दीपू श्रीवास्तव,विपिन पाल,मो शाहरुख,आजाद खान आदि थे।


No comments