सपा में सर्विसिंग अभियान की शुरुवात प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ सभी इकाइयां तत्काल भंग - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सपा में सर्विसिंग अभियान की शुरुवात प्रदेश अध्यक्ष को छोड़ सभी इकाइयां तत्काल भंग

 


लखनऊ।  अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष को छोड़कर सभी इकाइयों को भंग कर दिया है। यह फैसला उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 और रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार के बाद लिया है। 

इसमें सभी युवा संगठन, महिला सभा और अन्‍य सभी प्रकोष्‍ठों के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष, प्रदेश अध्‍यक्ष, जिला अध्‍यक्ष सहित राष्‍ट्रीय, राज्‍य और जिला कार्यकारिणी शामिल हैं।

पिछले कई दिनों से हार के कारणों की समीक्षा चल रही थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने निचले स्‍तर तक के कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में फीडबैक लिया। सीधे नेताओं-कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मिशन 2024 के लिए तैयार हो रही समाजवादी पार्टी को नई मजबूती देने के लिए अखिलेश जल्‍द ही आंतरिक अभियान छेड़ेंगे

No comments