प्रोफेसर अमर सिंह कुशवाहा की 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

प्रोफेसर अमर सिंह कुशवाहा की 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई


 कानपुर, संयुक्त विपक्षी मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को कूटा के पूर्व अध्यक्ष व फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे प्रोफेसर अमर सिंह कुशवाहा की 12 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेई पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ विवेक दविवेदी कूट के महामंत्री अवधेश यादव, कूटा अध्यक्ष डॉक्टर बीडी पांडे, कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षण उत्तर कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष संतोष द्विवेदी सहित तमाम लोगों ने भागीदारी की व डॉ कुशवाहा को श्रद्धाजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में अपने विचार व्यक्त किए।विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि डॉक्टर कुशवाहा एक सच्चे समाजवादी नेता वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं सर्व समाज के नेता थे उन्होंने सदैव ही सकारात्मक विचारधारा को शक्ति प्रदान करने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। कामरेड सुभाषिनी अली ने कहा की डॉक्टर कुशवाहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सच्चे अनुशासित सिपाही थे वामपंथी दलों ने एक संघर्षशील साथी खो दिया उनके न रहने पर वामपंथी विचारधारा को एक बड़ा धक्का लगा है।डॉ विवेक द्विवेदी ने कहा कि डॉक्टर कुशवाहा शिक्षक आंदोलन के भी प्रेरणा स्रोत थे उनकी कार्यशैली ऐसी थी कि वह किसी में भेदभाव नहीं करते थे वे हमेशा शिक्षण संस्थानों में सुधार व उनकी गुणवत्ता पर जोर देते रहे। संयुक्त में विपक्षी मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अभिनव सिंह महामंत्री फॉरवर्ड ब्लॉक ने किया।कार्यक्रम में सोर्मेंद्र शर्मा, कामरेड अरविंद राज स्वरूप, अशोक तिवारी, राम प्रसाद कनौजिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे!

No comments