सिर्फ अखिलेश ही उठा रहे व्यापारियों के लिए आवाज : अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सिर्फ अखिलेश ही उठा रहे व्यापारियों के लिए आवाज : अभिमन्यु गुप्ता


 उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कैंट में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारी घोषित कर सभी का स्वागत किया।काफी संख्या में छोटे व्यापारियों व दुकानदारों ने सदस्यता ली।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की आज कानपुर मंडल के सभी सभी प्रदेश,मंडल,जिला व महानगर स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा हुई।प्रदेश के अन्य जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा अगले चरण में करी जाएगी।अभिमन्यु गुप्ता ने हरप्रीत भाटिया लवली व विनय कुमार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो शाहरुख खलीफा व जयप्रकाश गुप्ता को प्रदेश महासचिव,शुभ गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,शेषनाथ यादव को प्रदेश संरक्षक,नितिन सिंह,वसीम गाजी,सोनू वर्मा,छोटे अली,अनिल सिंह  को प्रदेश सचिव घोषित किया।आजाद खान को कानपुर मंडल प्रभारी घोषित किया।साथ ही मनोज चौरसिया को कानपुर महानगर अध्यक्ष,प्रदीप तिवारी को महासचिव,अमित चढ्ढा को कोषाध्यक्ष,रविंद्र रक्सेल को उपाध्यक्ष,श्याम जी शर्मा को उपाध्यक्ष घोषित किया।विपिन पाल को शुक्लागंज तहसील का अध्यक्ष घोषित किया गया।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सभी ने व्यापारियों के सम्मान व स्वाभिमान के लिए सदैव संघर्ष का संकल्प लेते हुए संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली।।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की तय हुआ की जीएसटी,इंस्पेक्टर राज,अपराध,महंगाई व अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न चलाने के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा।अभिमन्यु ने कहा की सिर्फ अखिलेश यादव जी व सपा द्वारा ही व्यापारियों की आवाज उठ रही है। उद्योगपति,दुकानदार,रेहड़ी वाले,पटरी वाले, गुमटी वाले,ठेले वाले समेत सभी वर्ग के व्यापारियों की लड़ाई लड़ी जाएगी।


No comments