कानपुर देहात में नाम के नहीं काम के संघर्षशील ईमानदारों को ही आम आदमी पार्टी में मिलेगी जिम्मेदारी- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कानपुर देहात में नाम के नहीं काम के संघर्षशील ईमानदारों को ही आम आदमी पार्टी में मिलेगी जिम्मेदारी- विवेश यादव


 आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी संजय सिंह सांसद द्वारा पिछले माह उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला संगठन निर्माण प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जिसमें विवेश यादव को कानपुर देहात का जिला संगठन निर्माण प्रभारी बनाया गया था, जिसमें विवेश यादव की मेहनत एवं संगठन के साथ संघर्षशील लोगों की जोड़ने की प्रक्रिया एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के संघर्षशील लोगों को चयनित करते हुए, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (सांसद) ने इसी सप्ताह 26 जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किए थे, जिनमें विवेश यादव को कानपुर देहात आम आदमी पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद से विवेश यादव ने कानपुर देहात के संघर्षशील ईमानदार एवं पार्टी के लिए वास्तविक काम करने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

    जिसके बाद उन्होंने कानपुर देहात माती मुख्यालय में एक आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक कि जिसमें सर्वसम्मति से आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वाले 20 संघर्षशील सदस्यों को पदाधिकारी बनाकर कानपुर देहात के अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई जिसमें विजय प्रताप सिंह (m-tech) जिला सह प्रभारी कानपुर देहात, मनीष मिश्रा (प्रभारी) नगर पंचायत सिकंदरा, बेदी सिंह (कार्यालय अधीक्षक) कानपुर देहात, राकेश कुमार यादव (प्रभारी) अकबरपुर ब्लॉक (ग्रामीण), वकील कुरेशी (सहप्रभारी) नगर पंचायत सिकंदरा, शिवराज सिंह यादव (प्रभारी) नगर पंचायत पुखरायां, रिंकू सिंह (प्रभारी) बंजारा समाज अकबरपुर रनिया विधानसभा, अजीत सिंह यादव (सहप्रभारी) अकबरपुर ब्लॉक (ग्रामीण), रामबाबू यादव (सहप्रभारी) अकबरपुर ब्लॉक (ग्रामीण),  सत्येंद्र सिंह चौहान (प्रभारी) नगर पंचायत रूरा, शिवकुमार (वर्तमान सभासद) (प्रभारी) पटेल नगर, सिकंदरा, मुन्ना खान (वर्तमान सभासद) (प्रभारी) अशोक नगर, सिकंदरा, रियाज अहमद (प्रभारी) मालवीय नगर, सिकंदरा, गुफरान अली (प्रभारी) गांधीनगर, सिकंदरा, शारुन अहमद (प्रभारी) मोहम्मद नगर, सिकंदरा, राकेश कमल (वर्तमान सभासद) (प्रभारी), शिवजी नगर, अकबरपुर, लखन सिंह कठेरिया (पूर्व प्रधान) (प्रभारी) लोहिया नगर, अकबरपुर, बाबू सिंह राठौर (प्रभारी) अशोक नगर, अकबरपुर, योगेंद्र सिंह यादव (प्रभारी) बजरंग नगर, अकबरपुर, मोहम्मद इकबाल (प्रभारी) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अकबरपुर ब्लॉक (ग्रामीण) को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि उपरोक्त सभी पदाधिकारी निकाय चुनाव में अहम भूमिका निभाते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में भी अहम भूमिका निभाएंगे पदाधिकारी एवं उपस्थित मीडिया बंधुओं को नियुक्त       पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए, विवेश यादव जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने कहा कि कानपुर देहात में नाम के नहीं बल्कि काम के संघर्षशील ईमानदार व समाज हितार्थ सोच रखने वाले आम आदमी पार्टी से जुड़े सदस्यों को ही पदाधिकारी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।


No comments