विधान परिषद सदस्य के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विधान परिषद सदस्य के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न

 रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



सेमरियावां(संतकबीरनगर) शनिवार को विधान परिषद सदस्य के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 

 स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान चला। इस दौरान 121 बीडीसी, 112 ग्राम प्रधान तथा पांच जिला पंचायत सदस्य  कुल 238 मतदाताओं में 227    मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुधारा थानाध्यक्ष सर्वेश राय तथा इंस्पेक्टर मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस अमला मुस्तैद रहा। इस दौरान तहसीलदार सदर/ सेक्टर मजिस्ट्रेट आलमगीर शेख, रिटर्निंग आफिसर महावीर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मैनुद्दीन सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

भाजपा व सपा खेमे में रही हलचल 

भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश के समर्थन में भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी, ब्लाक संयोजक नीरज तिवारी, अनवार आलम, मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, राम पुरूषोत्तम गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, सोहित कुमार निषाद, नियाज़ अहमद, परमात्मा चौधरी, धनंजय दूबे जूझते नजर आए। तो वहीं सपा खेमे में जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद, मुशीर अहमद आदि लोग मौजूद रहे। 

भाजपा उम्मीदवार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं- नीरज तिवारी


भारतीय जनता पार्टी के विप चुनाव के ब्लाक संयोजक नीरज तिवारी ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

No comments