पंजाब की ऐतिहासिक जीत दर्शाती भविष्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी सिर्फ आम आदमी पार्टी- विजय प्रताप सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पंजाब की ऐतिहासिक जीत दर्शाती भविष्य में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी सिर्फ आम आदमी पार्टी- विजय प्रताप सिंह

 


आम आदमी पार्टी के तेज तर्रार युवा नेता विजय प्रताप सिंह (m-tech) ने कानपुर नगर के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में जोश भरने  एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत व विपक्ष की पूरी तरह हुई सफाई की खुशी में सड़कों पर उतर कानपुर नगर के  कई क्षेत्रों में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमे भारी संख्या में कानपुर नगर के आम आदमी पार्टी पदाधिकारी सदस्य एवं आम जनता शामिल हुई पंजाब जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी की कानपुर नगर तिरंगा यात्रा निकालने से पहले कानपुर नगर के बड़ी संख्या में आप पदाधिकारी विजय प्रताप सिंह के इस्पात नगर कानपुर नगर कार्यालय पहुंचे, जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पंजाब ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं देते हुए गुलाल एवं फूलों की होली खेल आम आदमी पार्टी के गाने पर जमकर नाचे अपने साथियों को संबोधित करते हुए आप युवा नेता विजय प्रताप सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी पर प्रदेश का बहुत तेजी से विश्वास पड़ रहा है व 2024 एवं 2027 में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में वर्तमान पंजाब की स्थित दोहराकर जाति एवं धर्म के नाम पर आम जनता को बेवकूफ बनाकर वोट लेने वाली पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

    साथ ही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का भले ही 2022 उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपनी नीतियों एवं अपनी पहचान समाज के प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक घर तक पहुंचा कर एक बहुत बड़ा काम पूरा किया है, जो 2024 व 2027 में आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंचाने के लिए रामबाण का काम करेगा विजय प्रताप सिंह द्वारा कानपुर नगर में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में विजय प्रताप सिंह (युवा नेता) आम आदमी पार्टी, सपना यादव, पंकज कुमार दीक्षित, राम सिंह चंदेल, विनोद कुमार, अंकित तिवारी, अभिषेक पांडे सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के पदाधिकारी सदस्य एवं आम जनता शामिल हुई।


     

No comments