दिव्यांग बोर्ड में समय से नहीं आ रहे हैं डाक्टर
दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिये दिन भर करना पड़ रहा इन्तजार
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने किया विरोध
कानपुर,दिव्यांग बोर्ड में बोर्ड के सदस्य डाक्टर समय से बोर्ड में नहीं आ रहे हैं| जिसकी वजह से दूर दराज से आने वाले दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| पिछले कई बार से देखा जा रहा है की दिव्यांग बोर्ड के सदस्य डाक्टर अवतार सिंह व डाक्टर जे० पी० गुप्ता के अलावा कोई डाक्टर बोर्ड में समय से उपस्थित नहीं हो रहे हैं| इसकी लिखित शिकायत राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने 7 मार्च को सी०एम०ओ० को पत्र देकर की थी| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया की ई० एन० टी के डाक्टर दोपहर दो बजे के बाद आते हैं| जिसकी वजह से घाटमपुर, बिल्हौर से आने वाले दिव्यांगजनो को रात बस व रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ती है!राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की दिव्यांग बोर्ड के सदस्य डाक्टर बोर्ड मे समय से आना शुरू नहीं किया तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी जिलाधजिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेगी|
Post a Comment