शिविर के तीसरे दिन "आत्मरक्षा के गुर" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

शिविर के तीसरे दिन "आत्मरक्षा के गुर" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन



कानपुर, कानपुर विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय स्वरूप नगर कानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन "आत्मरक्षा के गुर" विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्या प्रो० पूनम विज ने छात्राओं को उद्बोधन करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा में वृद्धि के कारण छात्राओं व महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अनिवार्य आवश्यकता बन गई है जिससे वे खुद को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों से प्रशिक्षित कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक  विजय कुमार (सचिव, शोतोकान कराटे डू एसोसिएशन) ने छात्राओं से कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन व सरकार के दायित्व के साथ ही आवश्यक है कि महिलाएं खुद आगे बढ़कर अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहें जिसके लिए आत्मरक्षा की तकनीकी सही जानकारी जरूरी है। विशेषज्ञ  विजय कुमार ने छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया एवं विपत्ति के समय क्लिप, पेन, दुपट्टा या रुमाल को हथियार बनाकर आत्मरक्षा कैसे की जाती है इस तकनीक का अभ्यास करवाया। साथ ही छात्राओं को पंच मारने के तरीके भी सिखाए। कृष्णा त्रिपाठी,वी अल सी सी के कॉस्मेटोलॉजिस्ट ने छात्राओं को त्वचा की देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि आत्मविश्वास ही स्त्रियों का वास्तविक सौन्दर्य है।द्वितीय सत्र में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्राएं स्वच्छता रैली के साथ बस्ती गई वहां घर घर जाकर स्वच्छता की अलख जगाई। आने जाने के मार्ग को स्वच्छ बना कर श्रमदान किया वह साफ सफाई के प्रति बस्ती वालों को जागरूक किया। स्वयंसेवी ओने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। बस्ती वालों ने नुक्कड़ नाटक को खूब सराहा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशा पाठक एवं सह प्रभारी डॉ० आंचल तिवारी ने किया।

No comments