सीएम सिटी में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प ऐतिहासिक कीर्तिमान की ओर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सीएम सिटी में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प ऐतिहासिक कीर्तिमान की ओर

 भ्रष्टाचार के वृहद उद्योग पर शासकीय तंत्र खामोश क्यों?



सत्याग्रह संकल्प के सत्याग्रहियों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध क्रांति की आवाज को अंजाम तक पहुंचाने का लिया संकल्प


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कुटीर उद्योग पर विगत दशकों से सरकार की निष्क्रियता के परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार का कुटीर उद्योग, अब वृहद उद्योग का रूप धारण कर लिया है और ऐसे भ्रष्टाचार के वृहद उद्योग के समक्ष प्रधान लेखाकार व मुख्य लेखा परीक्षक की वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट विकलांगता का शिकार है और शासकीय तंत्र भ्रष्टाचार के वृहद उद्योग को पुष्पित पल्लवित करने में मशगूल है। अगर व्यावहारिक रूप में अवलोकन किया जाए तो उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट अभियंताओं द्वारा समूचे शासकीय तंत्र को उनके भौतिक पिपाशाओं की पूर्ति में अमिट योगदान करता है जिसके परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग भ्रष्टाचार के भवसागर से महासागर के रूप में तब्दील होता नजर आ रहा है। जबकि भ्रष्टाचार सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। ऐसे गंभीर लोकहित के मुद्दे पर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर 149 वें दिन सत्याग्रह संकल्प के दौरान संगठन के सत्याग्रहियों द्वारा एक स्वर से कहा गया है कि किसी भी कीमत पर भ्रष्ट अभियंताओं व शासकीय तंत्र को भ्रष्टाचार का निरंकुश पोषण नहीं करने दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संगठन ऐसे भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रतीकात्मक प्रतिकार व्यक्त करते हुए आमजन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सत्याग्रह संकल्प में योगदान के लिए जागरूक करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध क्रांति की आगाज को अंजाम तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अनूप शुक्ला, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, योगेन्द्र कुमार मिश्रा एडवोकेट महामंत्री जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन, डी एन सिंह ठेकेदार जन कल्याण समिति लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रामनिवास गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, राजेश शुक्ला अधिवक्ता  कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, नानू अंसारी, संतोष गुप्ता, राजेश्वर पांडे, गिरजा शंकर नाथ, इत्यादि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


No comments