यूपी से भाजपा का सूपड़ा साफ होने के मिलने लगे संकेत-शिब्बू रज्जाकी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

यूपी से भाजपा का सूपड़ा साफ होने के मिलने लगे संकेत-शिब्बू रज्जाकी

 


लखनऊ। बदलाव की मुहिम में आज उत्तर प्रदेश के पश्चिम में वोट पड़ रहा है। जहां एक तरफ महंगाई, रोजगार भ्रष्ट कानून व्यवस्था को लेकर आज जनता अपना फैसला देने के लिए घर से निकल पड़ी है वहीं प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारी जनता को गुमराह करने का काम भी कर रहे है। ऐसा कहना है समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिब्बू रज्जाकी का। 

श्री रज्जाकी ने आज हो रहे पश्चिम यूपी में 58 सीटों के लिए पहले चरण के मतदान में भारी गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा कि गठबंधन उम्मीदवार हर सीट पर भाजपा से भारी पड़ रहा है जिसके चलते शासन प्रशासन सत्ता दल के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे है। उनका कहना है कि कई स्थानों पर वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। सपा नेता ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता की लालच में भाजपा ने अपना आपा खो दिया है। पूरे पांच साल जनता के लिए कुछ ना करने वाली भाजपा सरकार को अब जनता सबक सिखाने निकल पड़ी है। रोजगार के नाम पर युवाओं पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को अब लगने लगा है कि जनता का आक्रोश उनके खिलाफ है। किसान पूरी तरह बिलखता रहा है आज जब सब मिलकर इनके खिलाफ है तो भाजपा में बैचेनी मच गई है। 

सपा नेता ने बढ़ते हुए मतदान प्रतिशत को भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश बताया है। उनका कहना है कि जनता भाजपा को नकार चुकी है और आने वाले सभी चरण के चुनाव में सपा गठबंधन को भारी जीत मिलने वाली है। आगामी दस मार्च को समाजवादी आगाज होने जा रहा है जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना चाह रही है। भाजपा के अच्छे दिन से जनता ऊब चुकी है और हर चरण के चुनाव में गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ करने जा रहा है।

No comments