भाजपा छोड़कर आरएलडी में शामिल हुए इमरान हैदर रिजवी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भाजपा छोड़कर आरएलडी में शामिल हुए इमरान हैदर रिजवी

 


लखनऊ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद के समक्ष कौशाम्बी जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता इमरान हैदर रिजवी ने भाजपा छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये रालोद का दामन थामा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल, प्रदेश सचिव बी0एल0 प्रेमी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

शामिल होने वालों में मोहम्मद इसराइल प्रधान, मोहम्मद इरशाद प्रधान, गुलाब सरोज प्रधान, शकील अहमद पूर्व प्रधान, दादूराम पूर्व प्रधान, मंजर अब्बास पूर्व प्रधान, नजमुल हसन पूर्व सभासद, भीम सरोज, पूर्व बी0डी0सी0 सदस्य, जगलाल कोरी, भोला विश्वकर्मा, राजेश सिंह पटेल, रामप्रकाश गौतम, तौकीर हसन मेंहदी सलमान हैदर, मोहम्मद चमन आदि लोग शामिल हैं।

No comments