आर्य नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया, जनता का मिला आशीर्वाद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आर्य नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया, जनता का मिला आशीर्वाद


कानपुर, 214 आर्य नगर विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी  प्रमोद जायसवाल  ने सरसैया घाट, बुढ़िया घाट में जनसंपर्क किया। कलेक्टरगंज व्यापरियों दुकानदारों में सघन जनसंपर्क कर आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के गलत निर्णयों के कारण व्यापारी वर्ग अत्यधिक पीड़ित हुआ है। सरकार द्वारा ऐसे निर्णय लिये गये कि व्यापारी समाज लिखा-पढ़ी एवं कागज दिखाने में ही व्यस्त रहेगा तो व्यापार कब करेगा। छोटे-मझोले व्यापारियों का व्यापार घटा है। कांग्रेस के शासन काल में कभी ऐसा उत्पीड़न नहीं हुआ।दुकानदारों एवं व्यापारियों ने उत्साह के साथ प्रमोद जायसवाल  का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब आपके साथ है।

जैन औषधालय में जैन मुनि महाराज प्रमुख सागर का आर्शीवाद प्राप्त किया नई सड़क,

रंगायन मस्जिद के आस-पास जनसंपर्क किया एवं जनरलगंज में जनसंपर्क किया।जनसंपर्क अभियान में संजीव दरियावादी (पूर्व विधायक) विजय गुप्ता, अरविन्द चतुर्वेदी, राजकुमार यादव, चन्द्राकर दीक्षित, शैल शुक्ला, शिव कुमार जायसवाल, सरदार सनी सिंह, राजकुमार नाव वाला राजू ठाकुर, नदीम सिद्दकी, अतहर नईम पालीवाल, मुन्नीलाल वर्मा, सुशील गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अज्जू मिश्रा, कपिल जायसवाल, राजेश जायसवाल टिल्लू, आयुष द्विवेदी आदि विशेष रूप से रहे।


No comments