राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल की घोषणा यू0पी0 में होगी लागू: अजय कुमार द्विवेदी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल की घोषणा यू0पी0 में होगी लागू: अजय कुमार द्विवेदी


कानपुर, अजय कुमार द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत  द्वारा दिनांक 23 फरवरी 2022 को पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की गई इस घोषणा से पूरे देश के कर्मचारी प्रसन्न हुए, पूरे देश में राजस्थान पहला ऐसा प्रदेश बना जहां कि प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों की समस्या और भविष्य को देखते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की। पूरे देश के कर्मचारियों में अब आशा की किरण जाग गई कि जल्द ही सभी प्रदेशों में पुरानी पेंशन बहाल होगी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लड़ रहा है । उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने हर्ष व्यक्त करते हुए राजस्थान के सभी कर्मचारी साथियों को बधाई दी एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई कर्मचारियों के लिए जीने मरने का मुद्दा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भी अपने घोषणापत्र में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को रखा है। वर्तमान में हो रहे मतदान में पुरानी पेंशन बहाली बड़ा मुद्दा है। हम उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलो से मांग करते हैं कि वह भी पुरानी पेंशन बहाली करने का वादा करें। जब राजस्थान सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर सकती है तो उत्तर प्रदेश सरकार को भी कर देना चाहिए। कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। पुरानी पेंशन की लड़ाई को पूरे देश में शुरू करने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत  को हृदय से आभार।

No comments