भगदड़ का पर्याय बनी भाजपाः अनिल यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

भगदड़ का पर्याय बनी भाजपाः अनिल यादव

झूठ और फरेब वाली सरकार की नाव डूब चुकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा कैंप कार्यालय पर समाजवादी नेता अनिल यादव ने मौजूदा सरकार व विधानसभा चुनाव 2022 की मुख्य प्रतिद्वंदी पार्टी भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिस तरह से सत्ता पक्ष भाजपा से नेताओं विधायकों मंत्रियों और कार्यकर्ताओं का समाजवादी पार्टी की तर पलायन चल रहा है उससे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए जीत पाने में कोई संदेह नहीं बचा। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को सपा की जीत का एहसास हो चुका है जिससे पार्टी में भगदड़ मचना आम बात है। इस सरकार ने जिस तरह से भरतियों को लेकर घोटाला किया वह किसी से बचा नहीं है जगह-जगह युवा नौजवानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी के  कुकृत्य की गवाही दे रहे हैं। इस सरकार में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार हुए स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तर प्रदेश की महिलाओं की इतनी दुर्दशा कभी नहीं हुई महिला हितों की कितनी अनदेखी हुई इस सरकार में यहां उत्तर प्रदेश के आपराधिक आंकड़े देखने से ही पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के उत्तर प्रदेश का युवा परिवर्तन चाहता है और वहां परिवर्तन अब 2022 के विधानसभा चुनाव में होकर रहेगा।


No comments