डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ स्तंभ लोकापर्ण, पत्रिका विमोचन और संघ रत्नाकार अलंकरण वितरण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ स्तंभ लोकापर्ण, पत्रिका विमोचन और संघ रत्नाकार अलंकरण वितरण

 


लखनऊ,  डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग, उ.प्र. का विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में आयोजित शतवार्षिकीय स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन प्रदेश के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गाशंकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकर्ण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य सचिव और अतिथिगणों ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि निश्चित तौर पर सौ वर्ष पूरे करने के अवसर पर उत्साह का महौल और उत्साह मनाने के साथ आत्म मंथन करने का मौका होता है। संगठन को यह सोचना चाहिए कि हम और कैसे आगे बढ़े और प्रभावशाली बने। देश में अमृत महोत्सव मनााया जा रहा है। देश तेजी से आगेे बढ़ रहा है। देश ने अगर थ्री ट्रिलियन डालर से फाईव थ्री ट्रिलियन तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है तो हमने भी केवल यूपी से वन ट्रिलियन डालर लक्ष्य हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आप लोगों मे उतनी ताकत, हौसला है, तभी आपकों आईएसओं प्रमाण पत्र मिला है। आप में आकंाक्षा भी है, ताकत भी, इरादा भी है। यह समय हमें सोचना के है, अब हमें अगले सौ सवा सौ साल के बारे में सोचना है। तकीनिक का अधिकाधिक प्रयोग कर हमें देश के विकास के साथ आम आदमी के सुविधाजनक बनाना है। कोई भी संस्था लोगों से ताकतवर बनती है। मेरी डिप्लोमा संघ, महासंघ और प्रभावशाली बने इसके लिए हम सहयोग करेगें। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने मुख्य सचिव से आग्रह किया कि लोक निर्माण विभाग का जो अस्तित्व है उसे बनाया रखना ही इस विभाग की गरिमा है। लोक निर्माण विभाग की मूलभूत संरचना यथावत रखकर सड़क निगम जैसी अवधारणाए कार्मिकों और विभागीय अधिकारियों विचलन पैदा करती है।

विशेष स्थापना दिवस समारोह में वशिष्ट अतिथि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नितिन रमेश गोकण ने कहा कि शतायु एक आर्शीवाद की तरह है। डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग की रीढ़ है। अभियंत्रण सेवा में लोक निर्माण विभाग जननी है। संघ की तमाम उपलब्धियॉ इस बॉत का प्रमाण है कि संघ में कार्य करने वालों की कार्यशैली मेहनती और ईमानदारी से परिपूर्ण रही। इस दौरान मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र और प्रमुख सचिव श्री नितिन रमेश गोकर्ण  ने संघ द्वारा शताब्दी पूरी किये जाने बनाए गए शताब्दी स्तंभ का डिजीटल लोकापर्ण, संघ की पत्रिका ‘‘ एकता सूत्र विशेषांक ’’ का विमोचन करने के साथ ही संघ को ‘‘ क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम ’’ पर प्राप्त प्राप्त आईएसओ 9001ः2015 का विमोचन किया गया। इस दौरान संघ द्वारा शुरू किए गए संघ रत्नाकार अलंकरण इं. दिनेश प्रसाद सिंह, इं. कपिल देव द्विवेदी, इं. अमरनाथ, इं. देश पाल ंिसंह पंवार, इं. लक्ष्मी नारायण सचान, इं.अरूण कुमार मिश्र, इं. वीरेन्द्र कुमार कुशवाहा और संघ रत्न पुरस्कार अरूण कुमार जायसवाल को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से प्रमाण पत्र एवं मेण्डल दिलाकर सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त हुए महामंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, इं. वी.के. कुशवाहा और इं.वी.के. सिंह को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा स्तंभ निर्माण के शिल्पकार अविनाश मौर्या को भी सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। शताब्दी स्तंभ के निर्माण में विशेष भूमिका निभाने वाले इं. सुनील कुमार पाण्डेय और उनकी टीम को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

समारोह को इं. राकेश सक्सेना प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष, इं. मनोज कुमार गुप्ता प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क, ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर डायरेक्टर रिसर्च इं. वी.के. द्विवेदी, विशिष्ट सांगठिक अतिथि में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अविनाश श्रीवास्तव, अमिता त्रिपाठी और सुभाषचन्द्र तिवारी,धर्मेन्द्र सिंह  डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव इं. जी.एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष इं. विष्णु तिवारी, राज्य विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष जी.बी. पटेल, सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर दुबे, वी.के. पाण्डेंय, भार्गेवेन्दु मिश्र, इं. प्रकाशचन्द्र महामंत्री, इं. श्रवण कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतेन्द्र त्रिपाठी चैयरमेन संघर्ष समिति,राजेश श्रीवास्तव लोनिवि वेलफेयर एसोसिशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत ंिसह यादव, रामराज दुबे, वीरन्द्र कुमार, सुनील यादव,जे.पी. तिवारी, चालक संघ शिव कुमार यादव, सुभाष मिश्रा सहित विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और संघ के सदस्य उपस्थिति रहें। समारोह का संचालन इं. रविन्द्र श्रीवास्तव और राजर्षि त्रिपाठी द्वारा किया गया।

No comments