प्रसपा ग्रामीणों ने कपूरी ठाकुर की जयंती मनाई
कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर जननायक कपूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन किया गया कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं संचालन प्रमुख महासचिव राजपाल यादव ने किया जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि कपूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान बिहार प्रांत के जनपद समस्तीपुर के गांव बितौझिया में हुआ था जिसे अब कपूरी ग्राम कहा जाता है कपूरी ठाकुर के पिता का नाम गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम रामदुलारी देवी था एवं उनकी पत्नी का नाम कुलेश्वरी देवी था कपूरी ठाकुर पिछड़ों दलितों शोषितो के जनप्रिय नेता थे वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीति तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहां जाता था वह सदैव गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27% आरक्षण दिया उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख महासचिव राजपाल यादव प्रेम प्रकाश दुबे रजनीश यादव शिव सिंह यादव सरोज प्रजापति राजा शर्मा जमील अहमद डॉ प्रदीप अरुण यादव प्रदीप कुमार यादव आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे!
Post a Comment